विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

माफिया के खिलाफ योगी का कड़ा कानून, मकोका की तर्ज पर बनेगा यूपीकोका

यूपी में गैंगस्‍टर और माफिया पर नकेल कसने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ सरकार एक कड़ा कानून लेकर आ रही है. यूपी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्‍ट (यूपीकोका) बिल को मंजूरी दे दी है.

माफिया के खिलाफ योगी का कड़ा कानून, मकोका की तर्ज पर बनेगा यूपीकोका
यूपी सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि मकोका की तर्ज पर बनेगा यूपीकोका
  • यूपीकोका के मामलों की सुनवाई के लिए बनाई जाएंगी विशेष अदालतें
  • यूपी कैबिनेट ने यूपीकोका बिल को दी मंजूरी
  • मकोका कानून की तर्ज पर यूपी सरकार इस एक्‍ट को लेकर आई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: यूपी में गैंगस्‍टर और माफिया पर नकेल कसने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ सरकार एक कड़ा कानून लेकर आ रही है. यूपी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्‍ट (यूपीकोका) बिल को मंजूरी दे दी है. महाराष्‍ट्र सरकार के मकोका कानून की तर्ज पर यूपी सरकार इस एक्‍ट को लेकर आई है. 

यूपी के सीतापुर में महिला और उसकी बेटियों को चलती ट्रेन से फेंका, दो की मौत

यूपीकोका के तहत कोई अगर किसी भी व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है तो उस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें बनाई जाएगी. यूपी सरकार इस बिल को विधानसभा में गुरुवार को पेश करेगी. 

यूपी सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि यूपीकोका बिल को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है और अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि इससे भू-माफिया, खनन माफिया और संगठित अपराध पर रोक लगेगी.

VIDEO: 2016 में अपराध के आंकड़े, अपराधों में यूपी सबसे आगे


गौरतलब है कि वर्ष 2007 में बसपा की मायावती सरकार ने यूपीकोका कानून लेकर आना चाहती थी लेकिन उस वक्‍त केन्‍द्र में यूपीए सरकार थी और उसने इस कानून को मंजूरी नहीं दी थी.  

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com