विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक ने की ग्राम पंचायत सचिव की ‘पिटाई’, मुकदमा दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसराना क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कल फोन कर ग्राम पंचायत सचिव रामचंद्र को कबीरपुरा बुलाया था

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक ने की ग्राम पंचायत सचिव की ‘पिटाई’, मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र से भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी और उनके सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एक ग्राम पंचायत सचिव के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को को बताया कि जसराना क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कल फोन कर ग्राम पंचायत सचिव रामचंद्र को कबीरपुरा बुलाया था. सचिव ने पाढ़म क्षेत्र में व्यस्तता का हवाला देकर विधायक से मौके पर आने का आग्रह किया था.

55 साल की महिला के साथ बदतमीजी कर रहे थे लड़के, उतारी चप्पल और फिर...

रामचंद्र का आरोप है कि विधायक लोधी कुछ देर बाद गाड़ी से पाढ़म पहुंचे और पहुंचते ही उन्होंने तथा उनके गनर ने उनसे मारपीट शुरू कर दी. कुसूर पूछने पर उन्हें काफी देर तक गालियां देते हुये पीटते रहे.

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है. उनके आदेश पर विधायक के गनर को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले में विधायक के खिलाफ दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

VIDEO : होली से पहले लड़कों ने खेली खून की होली

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com