उत्तर प्रदेश में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक किसान की सब्जी पर सरकारी कार चलाई जा रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो के बाद इसकी काफी निंदा की जा रही है. घटना दिल्ली से 73 किलोमीटर दूर हापुड़ की है, जहां पर एक किसान अपनी सब्जी बेचने के लिए मार्केट में आया था. वह कथित तौर पर बिना मंजूरी के चादर बिछाकर सब्जी बेच रहा था. मोबाइल फोन से शूट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है, गाड़ी को किसान की सब्जी पर चढ़ा दिया जाता है. इसके बाद उसे आगे-पीछे करके पूरी सब्जी कुचल दी गई.
अधिकारी वहीं पास में खड़े हैं, इसके बाद वहां दूसरे लोग अपनी सब्जी हटाते हुए दिख रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को औचक निरक्षण पर पहुंचे थे.
This footage is from a @UPGovt sabzi mandi in #Hapur. A top official of the mandi went on a anti encroachment drive today. His driver seen in the footage using official vehicle to crush vegetables that a poor farmer was selling inside the mandi .... pic.twitter.com/OM8mnf0DgB
— Alok Pandey (@alok_pandey) November 16, 2019
अधिकारी ने बताया कि किसान की सब्जी कुचलने पर उन्होंने अपने ड्राइवर को फटकार लगाई है.
VIDEO: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार को जमकर पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं