विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2019

UP TET: उत्तर प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद होने से 22 दिसंबर को होने वाली TET की परीक्षा रद्द 

उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा(टीईटी) को रद्द कर दिया गया है.

UP TET: उत्तर प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद होने से 22 दिसंबर को होने वाली TET की परीक्षा रद्द 
22 दिसंबर को होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द हो गई है.
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा(टीईटी) को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि इस परीक्षा (UP TET) के लिए प्रवेश पत्र 12 दिसंबर से ही डाउनलोड किए जा रहे थे लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिससे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की अगली तिथि की जानकारी जल्दी ही दी जाएगी.

हालांकि इससे पहले परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा था कि लगभग 95 प्रतिशत प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं और परीक्षा रद्द नहीं होगी, लेकिन शाम को परीक्षा रद्द कर दी गई. बता दें कि परीक्षा में 16 लाख 58 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था और परीक्षा संपन्न कराने के लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.     

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com