विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

लड़कियों से बदसलूकी करने से टोकने पर टीचर को दौड़ा-दौड़ा कर बैट-बल्ले से पीटा, देखें VIDEO

प्रयागराज के एसपी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लड़कियों से बदसलूकी करने से टोकने पर टीचर को दौड़ा-दौड़ा कर बैट-बल्ले से पीटा, देखें VIDEO
न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है.
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्राओं से बदसलूकी करने से टोकने पर टीचर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. घटना बलकरनपुर के आदर्श जतना इंटर कॉलेज की है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो जारी किया है. टीचर ने लड़कियों के साथ बदसलूकी करने पर छात्रों को डांटा था. इसके बाद छात्रों का एक समूह और उनके परिजन बैट-बल्ले लेकर कॉलेज पहुंच गए. इसके बाद टीचर को कमरे से बाहर निकाला गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर के साथ पहले कमरे के बाहर ही मारपीट की जा रही है. फिर उसे लड़कों का पूरा समूह घेर लेता है और उस पर बैट-बल्ले बरसाने शुरू कर देते हैं. टीचर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन छात्रों की संख्या ज्यादा है ऐसे में वह खुद को बचा नहीं पाता. इसके बाद छात्र उसे नीचे गिरा लेते है और उसकी बैट-बल्ले के साथ-साथ लात घूसे से पिटाई शुरू कर देते हैं.

टीचर ने मारा थप्पड़ तो बच्चों ने निकाल दी कार की हवा, देखें Viral Video

प्रयागराज के एसपी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसपी एनके सिंह ने बताया, 'स्कूल में एक स्वास्थ्य शिविर चल रहा था. जानबूझकर या अनजाने में कुछ लड़के, लड़कियों पर गिर गए. एक टीचर ने दखल लिया और उन्हें डांटा. इसके बाद, लड़के अपने अभिभावकों को बुला लाए और स्कूल में तोड़फोड़ की और टीचर को पीटा. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com