विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

इस नेता ने भट्टा-पारसौल में कराई थी राहुल गांधी को बाइक की सवारी, अब थामा बीजेपी का थामन

इस नेता ने भट्टा-पारसौल में कराई थी राहुल गांधी को बाइक की सवारी, अब थामा बीजेपी का थामन
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने सभी दांव आजमा रही है. पार्टी ने जोड़तोड़ की अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है.

गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस के प्रभावशाली नेता व कांग्रेस प्रवक्ता धीरें​द्र ठाकुर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. उनका जेवर सीट से टिकट तय माना जा रहा है.

भट्टा-पारसौल कांड से आए थे चर्चा में
ठाकुर धीरेंद्र सिंह भट्टा-पारसौल कांड के दौरान राहुल गांधी को बाइक पर किसानों के बीच ले लाकर चर्चा में आए थे. उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता था. हालांकि बीजेपी में ठाकुर के शामिल होने के बाद पार्टी में हलचल मच गई है स्थानीय स्तर के कई नेताओं ने विरोध भी जताया है. इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रमेशचंद तोमर ने भी कांगेस से अपना नाता तोड़ लिया था.

रालोद के नेता दलवीर सिंह भी भाजपा में
रविवार का बीजेपी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया. पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को करारा झटका देते हुए उसके विधानमंडल दल के नेता दलवीर को पार्टी में शामिल करा लिया. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अलीगढ़ के बरौली से रालोद विधायक दलवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे. इसे विधानसभा चुनाव से पहले रालोद के लिये करारा झटका माना जा रहा है.

इसके अलावा इलाहाबाद के करछना से बसपा के पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय, कांग्रेस नेता धीरेन्द्र सिंह, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव दशरथ सोनकर, रूदौली से बसपा के पूर्व प्रत्याशी सर्वजीत सिंह तथा लखनऊ के सरोजनी नगर पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रूद्रदमन सिंह उर्फ बब्लू सिंह भाजपा में शामिल हुए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thakur Dhirendra Singh, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, RLD, Dalveer Singh Joins BJP, राष्ट्रीय लोकदल, रालोद दलवीर सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com