विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

यूपी पुलिस ने 'बहादुर' नाजिया खान को बनाया एसपीओ

आगरा पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी बनाया है. एनएनआई के अनुसार खुद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया है. 

यूपी पुलिस ने 'बहादुर' नाजिया खान को बनाया एसपीओ
यूपी पुलिस के डीजीपी के साथ नाजिया.
लखनऊ: बच्ची के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली आगरा की नाजिया खान को यूपी ने पीएसओ बनाया है. आगरा पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी बनाया है. एनएनआई के अनुसार खुद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया है. 

नाजिया को इस वर्ष का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया गया था. गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार दिया गया.

7 अगस्त, 2015 को हुई अपहरण की घटना में शामिल अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली नाजिया इस वर्ष पुरस्कार पाने वाली प्रदेश की इकलौती छात्रा रहीं.

क्या थी घटना 

7 अगस्त, 2015 को नाजिया हर दिन की तरह स्कूल से वापस आ रही थीं. तभी दिन के करीब 12.30 बजे छह साल की बच्ची को दो मोटरसाइकिल सवार किडनैप करने की कोशिश करने लगे. वे उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे. कई लोग वहां पर मौजूद थे लेकिन सब अपने में व्यस्त रहे. लेकिन जांबाज नाजिया ने अपना बैग फेंकामोटरसाइकिल सवारों के पास पहुंची.

हेल्मेट लगाए अपहरणकर्ताओं  ने तब तक बच्ची को बाइक पर बिठा लिया था. नाजिया ने बच्ची के फ्राक को पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींचा. इससे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से गिर गए. नाजिया ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्ची को नहीं छोड़ा. बदमाशों ने उसपर हमला भी किया, लेकिन उसने हार नहीं मानी.

इस बीच कुछ अन्य लोग मदद के लिए दौड़े जिससे बदमाशों के हौसले पस्त हुए और मौका देख बदमाश भाग निकले. घटना की आगरा ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा हुई. तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उसे रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित किया था. दिल्ली में उसे अभिनेता अक्षय कुमार ने भी बहादुरी के लिए सम्मानित किया था. बदमाशों को भी पकड़ लिया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाजिया खान, Nazia Khan, Uttar Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com