विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2018

भाजपा सांसद बन CM के प्रमुख सचिव और अधिकारियों को फोन पर धमकाया, फिर...

उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद बन अधिकारियों को धमकी भरा फोन करने का मामला सामने आया है.

भाजपा सांसद बन CM के प्रमुख सचिव और अधिकारियों को फोन पर धमकाया, फिर...
पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरनगर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद बन अधिकारियों को धमकी भरा फोन करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग खुद को भाजपा का वरिष्ठ सांसद संजीव बालियान बताकर अधिकारियों को धमकी भरे फोन करते थे. मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के.पी सिंह ने बताया कि बागपत के राठौड़ा गांव के रहने वाले ये दोनों आरोपी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को टेलीफोन कर खुद को बालियान बताते थे.

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक पंकज सिंह को भी आया धमकी भरा संदेश

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और पता लगा कि संजीव बालियान ने इस तरह का कोई फोन नहीं किया है. इसके बाद जांच और आगे बढ़ाई गई और मुजफ्फरनगर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. जहां बीजेपी के तमाम नेताओं को धमकी भरे फोन आए थे. केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा विधायक पंकज सिंह समेत तमाम नेताओं को धमकी भरा फोन कर पैसे मांगे गए थे. (इनपुट- भाषा से भी)

VIDEO: नहीं पहचान पाने पर BJP विधायक ने SP को दी धमकी, कहा- तुम लातों के भूत हो, लातों से ही मानते हो
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MP, Sanjiv Baliyan, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com