विज्ञापन

भतीजी को बेरहम मौत,भाभी को चाकू से गोदा; लव स्टोरी में बाधा बन रहे लोगों पर टूटा कातिल बुआ का कहर

महिला ने बुआ के रिश्ते को कलंकित करते हुए पहले अपनी भतीजी को पानी के टैंक मे बंद कर मार डाला तो वहीं सो रही भाभी पर जान लेने के उद्देश्य से चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिसमें भाभी के बच्चे भी घायल हो गए.

भतीजी को बेरहम मौत,भाभी को चाकू से गोदा; लव स्टोरी में बाधा बन रहे लोगों पर टूटा कातिल बुआ का कहर
  • मुजफ्फरनगर के बसीकला गांव में महिला ने अपनी चार साल की भतीजी को पानी के टैंक में बंद कर मार डाला
  • महिला ने भाभी फिरदौस पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्चे भी घायल हुए
  • घटना के समय महिला ने परिवार को नींद की गोली देकर गहरी नींद में सुला दिया था ताकि साजिश पूरी हो सके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

कातिल ने किस सफाई से धोई है आस्तीं,उसको खबर नहीं कि लहू बोलता भी है...शायर इकबाल अजीम की ये मशहूर लाइन उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर जनपद में एक कातिल महिला पर बिल्कुल सटीक बैठती है. इस महिला ने बुआ के रिश्ते को कलंकित करते हुए पहले अपनी भतीजी को पानी के टैंक मे बंद कर मार डाला तो वहीं सो रही भाभी पर जान लेने के उद्देश्य से चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिसमें भाभी के बच्चे भी घायल हो गए. बुआ के इस कातिलाना अवतार की वजह उसका प्रेम प्रंसग था जिसमें मासूम भतीजी से लेकर भाभी तक बाधा बन रहे थे.पुलिस हिरासत में उसने सारे राज उगल दिए. 

खौफनाक घटना की पूरी कहानी 

घटना मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव की है. दो दिन पहले महिला माना ने अपनी  भाभी फिरदौस को रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश रची.साजिश के तहत माना ने रात के समय खाने में अपने परिवार को नींद की गोली देकर गहरी नींद में सुला दिया था.सबसे पहले माना ने अपनी 4 साल की भतीजी इशारा को पानी के टैंक में जिंदा बंद कर दिया. मासूम की पानी के टैंक में दम घुटने से मौत हो गई.इसके बाद कातिल बुआ ने गहरी नींद में सोई अपनी भाभी फिरदौस को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान फिरदौस के तीन मासूम बच्चे भी चाकू लगने से मामूली रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- UP शिक्षक ट्रांसफर मामले में Teacher Transfer Case में सरकार के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की मुहर, जानिए जज ने क्‍या कहा 

भाभी गंभीर हालत में मेरठ रेफर 

शोर-शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा फिरदौस खून से लथपथ तड़प रही थी और उसकी 4 साल की मासूम बेटी इशारा घर से गायब थी, जिसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जिस पर आलाधिकारियों खुद पुलिस फोर्स डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे.जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला और उसके बच्चों को उपचार के लिए वहां अस्पताल में भर्ती कराया.वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें-  कौशांबी में 'ज्वालामुखी' बना हाईवे, कच्चे तेल का टैंकर पलटते ही लगी धधक उठी आग
 

पुलिस पूछताछ में उगल दिया सारा राज 

इस दौरान पुलिस ने जब मासूम बच्ची की घर में तलाश ली तो पानी के टैंक में उसकी लाश तैरती हुई मिली.इस घटना के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.शक के आधार पर जब पुलिस ने कातिल बुआ माना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला आईने की तरह साफ हो गया.इस कातिल बुआ माना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस दौरान परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था.इस दौरान माना का प्रेमी भी चेन्नई नौकरी करने के लिए चला गया था,लेकिन जब कभी माना चोरी छुपे अपने प्रेमी से फोन पर बात किया करती थी तो उसकी भाभी फिरदौस उसे बात करने से मना करती थी,जिसके चलते माना ने अपने भाभी को भी रास्ते से हटाने की ये खौफनाक साजिश रची थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com