विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

नहीं हटूंगी; खुद को बताने लगी BJP नेता की पत्नी, घर के बाहर धरने पर बैठ गई, मुरादाबाद में गजब ड्रामा

महिला नीरज कुमारी का कहना है कि वह नेता की पत्नी है और उसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाए.महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंडल अध्यक्ष ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उससे संबंध बनाए.

नहीं हटूंगी; खुद को बताने लगी BJP नेता की पत्नी, घर के बाहर धरने पर बैठ गई, मुरादाबाद में गजब ड्रामा
  • मुरादाबाद के ग्राम नानपुर में महिला नीरज कुमारी का पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर धरना
  • नीरज कुमारी का आरोप- पूर्व मंडल अध्यक्ष शादी का वादा कर मंदिर में शादी भी की लेकिन अब घर में नहीं घुसने दे रहे
  • महिला ने साफ कहा कि जब तक उसे पत्नी का दर्जा नहीं मिलेगा, वह धरने से नहीं हटेगी और विरोध जारी रखेंगी
मुरादाबाद:

मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में उस समय माहौल गरमा गया, जब एक महिला पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठ गई.महिला नीरज कुमारी  का कहना है कि वह नेता की पत्नी है और उसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाए.महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंडल अध्यक्ष ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उससे संबंध बनाए.उसके मुताबिक,जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो मंदिर में शादी भी की गई,लेकिन अब उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है.

जब तक पत्नी का दर्जा नहीं मिलेगा,नहीं हटूंगी 

महिला का साफ कहना है कि जब तक उसे पत्नी का दर्जा नहीं मिलेगा,वह दरवाजे से नहीं हटेगी.धरने की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना पर कुन्दरकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरी ओर पूर्व मंडल अध्यक्ष पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे छवि खराब करने की साजिश करार दिया है.देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करती रही.क्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है.दोनों की बात सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muradabad News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com