विज्ञापन

वाह रे पीडब्लूडी... हैंडपंप हटाया नहीं और सड़क बना दी, हो रही थू-थू , कारनामे का VIDEO

UP News: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास की ये घटना लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है. मिर्जापुर पहुंचे यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से जब PWD के इस कारनामे के बारे में पूछा गया तो वह इस पर कुछ भी नहीं कह सके. 

वाह रे पीडब्लूडी... हैंडपंप हटाया नहीं और सड़क बना दी, हो रही थू-थू , कारनामे का VIDEO
मिर्जापुर में पीडब्लूडी की बड़ी लापरवाही.
  • मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान हैंडपंप को हटाए बिना सड़क बना दी
  • विंध्याचल धाम जाने वाली सड़क पर हैंडपंप होने से ट्रैफिक बढ़ने पर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू की
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग ने तो कमाल ही कर दिया. सड़क बनाने के दौरान हैंडपंप बीच में आया तो बिना उसे वहां से हटाए ही सड़क बना दी. नतीजा ये हुआ कि नई बनी सड़क के बीचोंबीच हैंडपंप लगा है. जो न सिर्फ देखने में अटपटा लग रहा है बल्कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है. किसी ने भी ये नहीं सोचा कि बीच सड़क पर हैंडपंप किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है. 

हैंडपंप हटाया नहीं और सड़क बना दी

जिस सड़क पर हैंडपंप लगा है, वह विंध्याचल धाम को जाती है. यानी चैत्र नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर आवाजाही ज़्यादा बढ़ गई है. लेकिन किसी ने भी इस बारे में नहीं सोचा कि बीच सड़क पर हंडपंप होने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है. किसी अधिकारी और कर्मचारी ने एक बार भी ये नहीं सोचा कि जब सड़क पर भीड़ और ट्रैफिक बढ़ेगा तो कोई भी वाहन बीच सड़क पर लगे हैंडपंप से टकरा सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है. 

वीडियो वायरल होते ही खुली अधिकारियों की नींद

लेकिन आसपास के लोग विभाग का ये कारनामा देख हैरान जरूर हैं. उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जब सोशल मीडिया पर पीडब्ल्यूडी का ये कारनामा वायरल होने लगा तब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी. उन्होंने आननफ़ानन में हैंडपंप को हटाने की ज़िम्मेदारी नगर पालिका की बता दी. लेिन ये नहीं बताया कि गलती किसकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

PWD अधिकारियों ने सड़क से हटवाया हैंहपंप

हालांकि बदनामी होता देख पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ख़ुद ही हैंडपंप को हटवाया. मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास की ये घटना लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है. मिर्जापुर पहुंचे यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से जब इस कारनामे के बारे में पूछा गया तो वह इस पर कुछ भी नहीं कह सके. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Mirzapur News, PWD Department, Handpump On Road, Mirzapur Pwd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com