- हरदोई जिले के ग्राम गंजहाखेड़ा के आटो चालक रामपाल को आयकर विभाग ने 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस भेजा है
- रामपाल के आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर फर्जी लेनदेन किया गया है
- मोबाइल चोरी होने के बाद रामपाल के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर आयकर रिटर्न न भरने का आरोप लगाया गया है
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंजहाखेड़ा मजरा कुकुरा के एक आटो चालक को इनकम टैक्स विभाग से 38.5 करोड़ रुपये का लेन-देन करने और उसका आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है. भारी भरकम टैक्स नोटिस देख उसके होश उड़ गए.जब उसने वकील के माध्यम से जानकारी कराई तो पता चला कि उसके आधार कार्ड पैन कार्ड और फोटो का दुरुपयोग किया गया है.
चिट्ठी में लिखी थी होश उड़ाने वाली बात
गंजहाखेड़ा निवासी 52 वर्षीय रामपाल दिल्ली में ऑटो चलाता है और उसकी मां का 3 वर्ष पहले निधन हो गया था दिल्ली में गाड़ी बुक करने के लिए वह मोबाइल पर बात कर रहा था, उसी समय मोबाइल छिन गया था. इस मोबाइल में पैन कार्ड आधार कार्ड फोटो थीं. कुछ दिन पहले गांव के टेलर रजनीश को डाकिया एक चिट्ठी दे गया. टेलर ने वह चिट्ठी उसको भेजी तो उसने देखा कि तो वह 38.5 करोड़ रुपये का लेन-देन करने और उसका इनकम टैक्स रिटर्न न भरने की नोटिस आयकर विभाग से थी.
पारिवारिक हालत क्या है?
इसके बाद रामपाल ने हाईकोर्ट के वकील को दिखाया तो उन्होंने पैन कार्ड से डिटेल निकलवाई तो पता चला कि सत्र 2023-24 में 7.5 करोड़ और सत्र 2024-25 में 31 करोड़ का लेनदेन हुआ है. रामपाल को यह पता ही नहीं चला और उसके पैन कार्ड से 38.5 करोड़ का लेनदेन किया गया है. अब इनकम टैक्स ने आयकर रिटर्न न भरने की नोटिस दी है. दिल्ली में 15 वर्षों से रामपाल अपनी पत्नी रामलली के साथ रहकर ई रिक्शा चलाता है.और पत्नी घरों में झाड़ू पोंछा करती है, गांव में उसके पास एक बीघा खेत है जिसमें वह खेती करता है.
रामपाल ने बताया कि हमारे पास इनकम टैक्स विभाग से नोटिस आई हुई है उसे पर 38 करोड़ का लेनदेन हुआ है. मेरी माता के निधन के वक्त पर मोबाइल छिन गया था. उसी में हमारा आधार कार्ड था और पैन कार्ड था. उसी से पता नहीं क्या हुआ,क्या बना है. हम सेक्टर 11 रोहिनी बी 6 मकान नंबर 126 में रहते हैं और वहीं रिक्शा चलाते हैं और हमारी पत्नी पोछा-बर्तन का काम करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं