विज्ञापन

लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही 2 सहेलियों से रेप का प्रयास, मुठभेड़ के बाद ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही 2 सहेलियों के साथ बदसलूकी कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी ऑटो चालक का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. आरोपी पुलिस पर फायर कर भागने की फिराक में था, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारी. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही 2 सहेलियों से रेप का प्रयास, मुठभेड़ के बाद ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस से मुठभेड़ के बाद आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार.

लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़खानी और बरगलाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने वाले ऑटो ड्राइवर को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. बीते दो दिन में महिलाओं से छेड़खानी के मामले में दो ऑटो ड्राइवर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए है. 

DCP वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि लखीमपुर खीरी की रहने वाली दो सहेलियां सिपाही भर्ती परीक्षा देने लखनऊ के माड़ियांव इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आकर रुकी थी. सेंटर रायबरेली था, पहली पाली में परीक्षा थी तो दोनों सहेलियां सेंटर के लिए तड़के 3:30 चारबाग के लिए निकली, जहां से उन्हें रायबरेली की बस पकड़ने के लिए आलमबाग स्टेशन पहुंचना था. दोनों ने चारबाग से एक ऑटो लिया और आलमबाग के लिए रवाना हुईं, लेकिन ऑटो ड्राइवर ने भांप लिया कि दोनों शहर से अनजान है, उसने रास्ता बंद होने का बहाना बनाकर उन्हें सुनसान जगह ले गया और ऑटो रोककर एक लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा.

इस्लाम खुद चुना या चांदनी कुरैशी ने किया ब्रेनवॉश? शामली के आयुष मलिक उर्फ अली ने बताया 14 साल पुराना सच

दांत से काटी उंगली चीखते हुए भागी लड़कियां

ऑटो ड्राइवर की हरकत से दोनों लड़कियां डर गईं. दूसरी लड़की ने सहेली को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने और बदतमीजी शुरू कर दी. इस दौरान पीड़िता ने आरोपी की उंगली को काट लिया और खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया, इतने में एक राहगीर थोड़ी दूर पर दिखा, जिसे देखकर ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. राहगीर ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.  

लखनऊ पुलिस ने पीड़िताओं को सुरक्षित सेंटर पहुंचाया  

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को सुरक्षित और समय रहते उनके सेंटर पहुंचवाया. परीक्षा दिलाने के बाद दोनों युवतियों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू की गई. लड़कियों का बयान दर्ज करके उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया. 

समर्थ-गिरिबाला के बर्ताव, निजी जिंदगी और प्रेग्नेंसी, CBI ने ट्विशा शर्मा के साइकियाट्रिस्ट से क्या सवाल किए?

सीसीटीवी ने कराई आरोपी की शिनाख्त

आरोपी ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस ने कुल 3 टीम लगाई थी. मामले की जांच के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी की पहचान हरदोई निवासी हबीब पुत्र सत्र के रूप में हुई. वह लखनऊ के पारा इलाके में रहकर ऑटो चलाने का काम करता था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग की और भाग में लगा. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com