Varanasi UP College Firing: वाराणसी के यूपी कॉलेज में एक छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी हुई है. छात्र की हत्या के बाद मौके पर हंगामा मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस बल भी पहुंच गया और छात्रों को शांत कराया जा रहा है. मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बीएससी के 4th सेमेस्टर का छात्र था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के यूपी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई. इस दौरान छात्र सूर्य प्रताप को एक-एक 8 गोलियां मार दीं. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सचूना मिलते ही पुलिस बल भी पहुंच गया. उधर, साथी को गोली लगने के बाद अन्य छात्रों का भी गुस्सा फूट पड़ा. वहीं, पुलिस और अन्य साथी छात्र घायल अवस्था में सूर्य प्रताप को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (BHU Trauma Center) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र को आरोपियों ने सिर और सीने में गोलियां मारी थीं.
जमीन पर बहा खून
गोलीबारी के बाद कैंप में छात्रों का उग्र प्रदर्शन हो गया है. उन्होंने कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है. पुलिस माहौल शांत कराने की कोशिश में जुटी हुई है. उधर, छात्र को 8 गोलियां लगने से छात्र का खून काफी बह गया. जिससे जमीन खून से लाल हो गई है. उधर, आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है.
कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा
घटना के बाद कॉलेज के मुख्य द्वार पर भी पुलिस का पहरा है, ताकि कोई भी उपद्रवी कॉलेज कैंप में नहीं घुस सके. फिलहाल कॉलेज में माहौल तनाव का बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- 23 सेकेंड में 12 गोलियां… अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच गैंगवार पर अखिलेश यादव का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं