विज्ञापन

यूपी के फायदे के लिए सिंगापुर और जापान जा रहे योगी आदित्यनाथ? जानिए क्या है कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. सीएम योगी सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाने वाले हैं.

यूपी के फायदे के लिए सिंगापुर और जापान जा रहे  योगी आदित्यनाथ?  जानिए क्या है कार्यक्रम
  • CM योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाकर निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे
  • सीएम योगी 22 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे और 23-24 फरवरी को वहां निवेशकों के साथ बैठक करेंगे, फिर जापान जाएंगे
  • जापान-सिंगापुर में निवेशक से मुलाकात, यूपी में जापान सिटी और सिंगापुर सिटी बनाने का प्रस्ताव करेंगे पेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. सीएम योगी सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाने वाले हैं. ये दौरा यूपी की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और गति देने की कोशिश है. इन दोनों देशों में जाकर सीएम निवेशकों को आमंत्रण देंगे और कोशिश करेंगे निवेशक यूपी आकर निवेश करे.

सिंगापुर-जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी अरबों डॉलर के निवेश की संभावनाओं की तलाश करेंगे. योगी आदित्यनाथ 22 फ़रवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होंगे और 23-24 को सिंगापुर में अलग अलग निवेशकों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सिंगापुर से निकालकर जापान जाएंगे. 25 और 26 फरवरी को जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे. 

सूत्र बता रहे हैं कि सीएम योगी की कोशिश है कि ग्रेटर नोएडा के पास जापान सिटी और सिंगापुर सिटी का निर्माण किया जाए. इस योजना को लेकर सीएम निवेशकों के सामने प्रस्ताव पेश करेंगे. प्रस्ताव में दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 5ए और सेक्टर 7 में जापानी और सिंगापुर के औद्योगिक शहरों के विकास के लिए 500 एकड़ भूमि आवंटित करना शामिल है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया में लिखा है कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को क्योटो जैसा क्यों नहीं बनाया जा सका. अखिलेश यादव तंज करते हुए कहते हैं कि काशी की ये समझियेगा कि काशी की विरासत कैसे बिगड़ी.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा है कि वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे. ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन' है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे. ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन' का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP CM Yogi Adityanath Foreign Tour, Yogi Adityanath Singapore Japan Visit, UP Investment Drive International, Greater Noida Japan City Project, Greater Noida Singapore City Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com