विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

यूपी उपचुनाव : अखिलेश यादव बोले, ईवीएम में धांधली हुई, वरना और बड़ी जीत होती

सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'फूलपुर में फूल मुरझा गया, घमंड टूटा', कहते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब भाषा बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि ईवीएम में भी धांधली हुई और अगर धांधली न होती तो जीत और बड़ी होती.

यूपी उपचुनाव : अखिलेश यादव बोले, ईवीएम में धांधली हुई, वरना और बड़ी जीत होती
यूपी उपचुनाव : अखिलेश यादव बोले, ईवीएम में धांधली हुई, वरना और बड़ी जीत होती
  • गोरखपुर और फूलपुर में जीत पर बोले अखिलेश, यह बड़ी जीत
  • कहा, कांग्रेस के साथ अच्छे संबंध कायम रहेंगे
  • कहा, ईवीएम में धांधली हुई, वरना और बड़ी जीत होती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: गोरखपुर और फूलपूर में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये गरीब तबके की बड़ी जीत है और इस जीत का बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा. सीएम योगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 'फूलपुर में फूल मुरझा गया, घमंड टूटा', कहते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब भाषा बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि ईवीएम में भी धांधली हुई और अगर धांधली न होती तो जीत और बड़ी होती.

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हार से सीएम योगी आदित्‍यनाथ को होंगे ये 7 नुकसान

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से हमारे संबंध अच्छे हैं और बने रहें रहेंगे. अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर हॉस्पिटल मामले में बच्चों को सरकार ने ऑक्सीजन तक नहीं दिया. किसानों का कर्ज तक माफ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कहा कि प्रवीण निषाद  इंजीनियर हैं. नौजवान लोग सदन में जाएंगे.

उपचुनावों के परिणामों पर राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के प्रति गुस्से से भरे हैं मतदाता

सपा सरकार ने अस्पताल बनाने शुरू किए. हमारी पार्टी की सरकार ने अस्पताल की घोषणा की थी जोकि अभी भी नहीं बना है. अखिलेश ने कहा कि युवाओं पर ज्यादा भार है और उनमें ऊर्जा भी ज्यादा है. आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की मदद से ये जीत मिली है.

VIDEO: उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए खतरे की घंटी, अब 2019 पर नजर

बता दें कि गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 21,881 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया. गौरतलब है कि फूलपुर लोकसभा सीट पर भी सपा के उम्मीदवार को ही जीत मिली थी. गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है. लिहाजा इस सीट से बीजेपी की हार कई बड़े सवाल खड़े कर रही है.

इनपुट- एएनआई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com