विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

यूपी के लखीमपुर खीरी में 17 साल की लड़की का रेप और हत्या, 10 दिन में दूसरी वारदात

खीरी के एसपी ने लड़की के शव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में रेप होने की पुष्टि की है, लखीमपुर खीरी में सिर्फ दस दिन के अंदर रेप और हत्या का दूसरा मामला

यूपी के लखीमपुर खीरी में 17 साल की लड़की का रेप और हत्या, 10 दिन में दूसरी वारदात
लखीमपुर खीरी की पुलिस ने 17 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या होने की पुष्टि की है.
खीरी:

यूपी (UP) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की पुलिस ने उस 17 साल की लड़की का भी रेप (Rape) होने की पुष्टि की है जिसका कटा हुआ शव गांव में आज सुबह मिला था. पहले पुलिस ने कहा था कि लड़की की धारदार हथियार से हत्या (Murder) की गई है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं. उसका शव उसके गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब के पास पड़ा मिला था.  लखीमपुर खीरी में दस दिन के अंदर रेप और हत्या का यह दूसरा मामला है.   

खीरी के पुलिस प्रमुख सतेंद्र कुमार ने कहा कि ''हां, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है. हम आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है.''

लड़की के परिजनों के मुताबिक वह सोमवार को घर से निकली थी. वह पास के शहर में स्कॉकरशिप का फार्म भरने के लिए गई थी. जब वह घर नहीं आई तो फिर पुलिस को सूचना दी गई. लड़की के घर पर उसके चाचा ने मीडिया से कहा कि ''मैं वास्तव में कुछ नहीं जानता, किस पर संदेह है, कुछ नहीं कह सकता. वह सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गई थी. हमें किसी पर शक नहीं है.''  

यूपी में एक 13 वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद की गई हत्या, आरोपी के खेत से मिला शव

लखीमपुर खीरी में दस दिन के अंदर कम उम्र की लड़की से रेप और हत्या की यह दूसरी वारदात है. इससे पहले 15 अगस्त को एक 13 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. उसका शव गन्ने के खेत में मिला था. इस मामले में उसके गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि उसका गला काटा गया था. उसकी आंखें छिल गई थीं और उसकी जीभ कटी हुई थी. पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, 17 Year Old Girl, Rape And Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com