विज्ञापन

क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, अंपायर की मौत, उन्नाव का दिल दहलाने वाला मामला

सह-अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि हमला अचानक हुआ और मैदान में मौजूद लगभग सभी खिलाड़ी व अंपायर मधुमक्खियों का शिकार हुए. घायल अंपायर माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया. बाद में उन्हें हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, अंपायर की मौत, उन्नाव का दिल दहलाने वाला मामला
Bee Attack

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई. मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ऐसा हमला बोला कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सप्रू क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच हो रहा था. ड्रिंक ब्रेक के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान में आ गया और खिलाड़ियों व अंपायरों पर हमला कर दिया. इस घटना में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ अंपायर माणिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. 

ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का हमला 

जानकारी के मुताबिक सप्रू स्टेडियम में YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच मैच चल रहा था. पहली पारी खत्म होने के बाद दूसरी पारी शुरू हो चुकी थी और कुछ ओवर बाद ड्रिंक ब्रेक लिया गया था. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान में पहुंच गया. मधुमक्खियों से बचने के लिए खिलाड़ी और अंपायर जमीन पर लेट गए, लेकिन हमला जारी रहा और कई लोगों को डंक लगने से चोटें आईं.

ये भी पढ़ें - कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने, फरीदाबाद के खान साहब की ईमानदारी, परिवार खुशी से फूला न समाया

कानपुर ले जाने के दौरान रास्‍ते में दम तोड़ा

प्रत्यक्षदर्शी और सह-अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि हमला अचानक हुआ और मैदान में मौजूद लगभग सभी खिलाड़ी व अंपायर मधुमक्खियों का शिकार हुए. घायल अंपायर माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया. बाद में उन्हें हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. माणिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से क्रिकेट अंपायरिंग से जुड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें - कौन है मैडम जहर? लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की है गर्लफ्रेंड

घटना के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान के आसपास सुरक्षा और प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. वहीं अंपायर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.

(उन्नाव से गौरव शर्मा का इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Attack, Bee Attack, Bee Attack In Field, Bee Attack News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com