प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
उन्नाव जिले के अचलगंज क्षेत्र में आज सुबह लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तड़के करीब चार बजे कार सवार कानपुर निवासी कवि प्रमोद तिवारी (55) और उन्नाव के रहने वाले कवि के. डी. शर्मा (60) रायबरेली के लालगंज से कवि सम्मेलन में शिरकत करके लौट रहे थे. रास्ते में अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चैराहे पर एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये.
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद प्रत्यक्षदर्शी लोगों और पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटता ले गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है.
इस घटना के सुनते ही कवि सम्मेलन में आए कवियों और श्रोताओं के बीच शोक लहर की दौड़ गई है. लोगों का कहना है कि रविवार रात को ही दोनों कवियों ने बेहतरीन कविताएं सुनाई थीं लेकिन अब उनकी मौत की खबर सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं