विज्ञापन
This Article is From May 08, 2018

कन्नौज में मामा-भांजे पर गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

उसकी जान बच गई और शाम को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

कन्नौज में मामा-भांजे पर गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश
प्रतीकात्मक फोटो
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज की वारदात
  • पीड़िता की फोटो भी सोशल मीडिया में डाली
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  के कन्नौज के एक गांव में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप एक मामा-भांजे पर है. आरोपियों ने लड़की को बदनाम करने के लिए एक लड़के के साथ उसका फ़ोटो वायरल कर दिया, जिससे आहत लड़की ने ज़हर खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.. यूपी के कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शाम छह बजे मामा-भांजे ने युवती से खेत में गैंगरेप किया और फिर युवती को बदनाम करने की साजिश से एक युवक के साथ युवती का फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया. इससे आहत युवती ने सोमवार सुबह घर पर जहर खा लिया. हालांकि उसकी जान बच गई और शाम को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड में लड़की से रेप और हत्या पर बोले राहुल गांधी, 'यह त्रासदी जैसा, क्रोधित हूं'

मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 साल युवती रविवार शाम खेतों की ओर गई थी. तभी गांव के अनिल ने अपने भांजे विपिन कुमार के साथ युवती को पकड़ लिया और गैंगरेप किया. इस दौरान  युवती को बदनाम करने के लिए एक युवक के साथ युवती का फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. युवती ने जब शिकायत करने की बात कही तो, दोनों ने जान से मारने की धमकी दी. 

वीडियो : पठानकोट में होगी कठुआ मामले की सुनवाई
इसके बाद सोमवार सुबह पीड़िता ने वायरल फोटो देखकर आहत हो गई और घर में जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां सोमवार शाम आठ बजे पीड़िता को होश आया और परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ वह कोतवाली पहुंची और अनिल-विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस अब मामला दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News In Hindi, Rape Cases In Uttar Pradesh, Crime News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com