विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

अब यूपी के सिद्धार्थनगर में भी तोड़ी गई आंबेडकर की मूर्ति, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दी गयी.

अब यूपी के सिद्धार्थनगर में भी तोड़ी गई आंबेडकर की मूर्ति, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश
सीएम योगी (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दी गयी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी जिलों में प्रशासन को महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये हैं.

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग नाराज हो गये और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मूर्ति बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये. डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पहुंचे और इस घटना को सपा और बसपा की साजिश करार दिया.

नहीं थम रहा मूर्तियों के तोड़े जाने का सिलसिला, अब इलाहाबाद में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि खंडित मूर्ति को तत्काल बदला जा रहा है. साथ ही अज्ञात लोगों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.  इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों तथा जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने जिलों में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की किसी भी सूरत में पुनरावृत्ति ना हो तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए हरसम्भव प्रयास किये जाएं. बता दें एक और अन्य मामले में इलाहाबाद में भी अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया.

VIDEO: अब तमिलनाडु में अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोती

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com