विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

यूपी: सेना के दो जवानों को भीड़ ने बेरहमी के साथ लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO आया सामने

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया. दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.
  • रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर हुई थी बहस
  • भीड़ ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा
  • घटना का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के दो जवानों को भीड़ द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने  6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सेना के ये जवान शनिवार को एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे , जहां इनकी स्टाफ से कुछ बात पर बहस हो गई इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दोनों जवानों को बीच सड़क पर बुरी तरह पीट दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया  पर तेजी से वायरल हो रहा है.  इसमें दो व्यक्तियों को कुछ लोग बुरी लाठियों और लात-घूसों से पीटते हुए देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को बुरी तरह से पीटा

वीडियो में हरा कुर्ता पहने एक जवान अमित भीड़ में से एक आदमी को जमीन पर गिराकर पलटकर मारने की भी कोशिश करता है  लेकिन भीड़ में से एक आदमी आकर उसे डंडे से पीटने लगता है. अमित इस बीच बुरी तरह लहुलुहान हो जाते हैं. अमित और एक अन्य जवान को जब ये लोग मार रहे थे तो भीड़ तमाशा बनकर देखती रही और कोई बीच-बचाव करने के लिए आगे नहीं आया. 

यह भी पढ़ें: कूड़े के ढेर में मिला 2 साल की बच्ची का शव, कुछ दिनों से थी लापता

सीओ रामानंद कुशवाहा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'आर्मी के दो जवान एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक शख्स के साथ बहस हो गई, जिसके बाद रेस्टोरेंट स्टाफ भी बीच में आ गया और लड़ाई होने लगी. पूरे मामले में केस दर्ज कर रेस्टोरेंट के 7-8 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच की जा रही है.' 

हालांकि दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat, Thrashing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com