भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में पिछले एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद रामपुर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कथित ''बदले की भावना'' से की जा रही कार्रवाई के विरुद्ध ''जनाक्रोश'' दर्ज कराने के लिए सपा आगामी 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेगी.
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा का समापन 21 मार्च को होगा. अखिलेश खुद रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, ''इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक सांसद आजम खान के प्रति भाजपा सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाहियों के विरूद्ध जनाक्रोश दर्ज कराना है.''
चौधरी ने आरोप लगाया कि रामपुर से सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातिमा तथा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर सैकड़ों फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं. यहां तक कि आजम खां को मिल रही लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर भी रोक लगा दी गई है.
उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश का मानना है कि रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना करके आजम खान ने उच्च शिक्षा के प्रसार और नौजवानों की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में जो सराहनीय कदम उठाए थे उनसे चिढ़कर ही उन्हें अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है.
सपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारी स्वार्थ के कारण झूठे मामले तैयार करा रहे हैं. जनता सब समझती है और समय आने पर करारा जवाब भी देगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं