विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

साक्षी महाराज का बड़ा बयान - 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी

साक्षी महाराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे."

साक्षी महाराज का बड़ा बयान -  2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी
साक्षी महाराज ने कहा कि समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए.
  • साक्षी महाराज ने कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय
  • कहा- मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है
  • लोकसभा चुनाव से पहले सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे
मथुरा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी.  परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत में साक्षी ने कहा, "मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है. मंदिर निर्माण का काम कभी थमा ही नहीं था. अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने की कोशिश जारी है. लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे."

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब साक्षी महराज ने राम मंदिर पर बयान दिया हो. वह इससे पहले भी कई बार इस मुद्दे पर बोल चुके हैं. कुच महीनों पहले उन्होंने कहा था कि 'राम मंदिर बनाने का काम किसी सरकार का नहीं है. सरकार का काम केवल अड़चन दूर करना है.' 

ये भी पढ़ें
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पीएम मोदी को बताया कलयुग का राम

खट्टर, संगीत सोम, साक्षी महाराज से PM मोदी नाराज, अमित शाह ने किया तलब

राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए हैं. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए.

वीडियो


चीन द्वारा सीमा पर सेना तैनात करने के सवाल पर डॉ. साक्षी ने कहा, "पहले तो हम चीन को छेड़ेंगे नहीं और अगर चीन ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं. भारत भी वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्ति के रूप में मोदी सरकार में उभरा है. यही वजह है कि चीन भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है."

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Maharaj, Ram Templ, BJP 2019 Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com