नाइट क्लब के उद्घाटन में पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
लखनऊ:
उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने लखनऊ में रविवार को एक नाइट क्लब का उद्घाटन किया. नाइट क्लब में शराब पीने, हुक्का पीने, डांस करने और कुछ वक्त तनहाई में गुजारने की भी सुविधा है. विपक्षी दल इस पर तंज कर रहे हैं.
लखनऊ में मिलने की दावत देता 'लेट्स मीट' नाम का एक नया नाइट क्लब खुला, जहां जवान दिल जाम छलकाते, धुआं उड़ाते, डांस करते रात गुजार सकते हैं. इसका उद्घाटन किया बीजेपी के उन्नाव से सांसद और साधु साक्षी महाराज ने. लेकिन महाराज ने नाइट क्लब का उद्घाटन क्या किया कि उनके सियासी दुश्मन जल गए.
समाजवादी पार्टी से एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, 'ये सरकार ही महाराजों की है, संतों की है, योगियों की है. मैं तो सिर्फ इतना जानना चाहता हूं जिस नाइट क्लब का उद्घाटन किया है, उसमें रात में आखिर क्या होगा? सत्यनारायण की कथा होगी? रामायण होगी? भागवत होगी? आखिर क्या होगा?
अब भला बताइए कि वहां सत्यनारायण की कथा क्यों होगी. क्लब के बोर्ड पर साफ साफ लिखा है कि वहां क्या होगा. लाउंज है जहां शराब परोसी जाएगी, वीआईपी सर्विसेस हैं जहां वीआईपी के लिए खास सर्विस होगी. लाईव परफॉर्मेंस है, स्टनिंग डांस फ्लोर है और सेकेंड फ्लोर पर तनहाई का भी इंतजाम है.
महाराज से जलने वाले कहने लगे कि उनके संसदीय क्षेत्र उन्नाव में एक नाबालिग लड़की से रेप हो गया, उसके पिता मार डाले गए और महाराज नाइट क्लब का उद्घाटन कर रहे हैं. लेकिन शायद वे ये नहीं जानते कि साधु माया मोह से ऊपर उठ चुका होता है. इसलिए उनके लिए क्या क्लब और क्या नाइट क्लब, लेकिन नादान ऐसी बातें करते रहे.
लोग जब साक्षी महाराज पर तंज करने लगे तो नाइट क्लब के मालिकों ने क्लब के बोर्ड पर से तमाम जगह पेंट पोत पोत कर जहां जहां नाइट क्लब लिखा था, उसको मिटा दिया. लेकिन उस निमंत्रण पत्र का क्या करते जिसे वो बांट चुके थे. उस पर साक्षी महाराज का भी नाम लिखा है और साथ में नाइट क्लब भी.
VIDEO: बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर : साक्षी महाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sakshi Maharaj, Inauguration Of Night Club