विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी अनुकल्प की बढ़ीं मुश्किलें, जानें- चाची ने क्‍यों दर्ज कराया नया मुकदमा

Anukalp Mishra: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी मामले में जेल में बंद अनुकल्प मिश्रा पर चाची नेहा ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया. इससे अनुकल्‍प की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी अनुकल्प की बढ़ीं मुश्किलें, जानें- चाची ने क्‍यों दर्ज कराया नया मुकदमा
  • अयोध्या पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है
  • नेहा ने बताया कि उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया गया और बाद में उन पर हमला किया गया था
  • आरोप है कि अनुकल्प मिश्रा ने नेहा की बहन खुशी से ज्वेलरी छीनी और उनके साथियों ने मारपीट की थी
अयोध्‍या:

अयोध्‍या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में जेल में बंद अनुकल्प मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उनकी  चाची नेहा की शिकायत पर अयोध्या के इनायतनगर पुलिस ने अनुकल्प समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. नेहा का आरोप है कि एक विवाद के दौरान अनुकल्‍प मिश्रा और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी. 

कमरे से सामान निकाल कर बाहर फेंका 

नेहा ने बताया कि उनकी शादी साल 2016 में ईंटगांव निवासी बृजेंद्र मिश्रा से हुई थी. बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया. कोर्ट के आदेश पर उन्हें ससुराल में रहने के लिए एक कमरा दिया गया था. नेहा का आरोप है कि 28 अप्रैल को बृजेंद्र मिश्रा, रविंद्र, ब्यूटी और सुषमा ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

डंडों से पीटा, छेड़छाड़ भी की 

नेहा ने बताया कि जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह 30 अप्रैल को अपनी मां, दोनों बहनों और चाची के साथ ससुराल पहुंचीं. वहां बृजेंद्र, उनकी दूसरी पत्नी पल्लवी, सोमेंद्र, रामेंद्र, रविंद्र, अनुकल्प मिश्रा, राजेंद्र और सीता ने मिलकर उन पर हमला कर दिया शिकायत के मुताबिक, सभी ने डंडों से मारपीट की. नेहा का मोबाइल, पर्स और 20 हजार रुपये छीन लिए गए. उनकी बहन खुशी का आईफोन भी तोड़ दिया गया. नेहा ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उनके साथ छेड़छाड़ भी की.

अनुकल्‍प ने चाची की बहन की ज्‍वेलरी छीनी 

नेहा का कहना है कि जब उनकी बहन खुशी बचाने आई तो अनुकल्प मिश्रा और सोमेंद्र ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके कुंडल व चेन छीन ली. दूसरी बहन निशी के साथ भी मारपीट की गई और उसकी चेन छीन ली गई. वहीं पल्लवी, ब्यूटी और सीता पर नेहा की मां को घसीटकर पीटने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के दौरान नेहा ने 112 और 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ. 

ये भी पढ़ें:- चंपत राय, अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 5 बड़े एजेंडे पर होगी चर्चा

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर ट्रस्‍ट की आज बैठक


श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणिराम छावनी' में होगी. यह बैठक चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जारी जांच के बीच हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा हो सकती है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों से चर्चा के लिए मौजूद रहने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि गोपाल दास बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. ये बैठक दोपहर 3 बजे होगी. सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार कर सकता है, जिन्होंने चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अगर उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाते हैं, तो बैठक में ट्रस्ट के कामकाज के लिए नई प्रशासनिक व्यवस्था पर भी फैसला हो सकता है. विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- राम मंदिर चंदा चोरी की जांच के बीच आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर होगा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha, Anukalp Mishra Chachi, Anukalp Mishra Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com