करीब सवा दो साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत को समय रहते अस्पताल पहुंचाने वाले युवक रजत कुमार (25) ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका मनु कश्यप (21) संग जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था. जहर खाने से मनु की मौत हो गई है, जबकि रजत का इलाज अस्पताल मे चल रहा है. वहीं, अब रजत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने की वजह बताई है. ये वीडियो जहर खाने से पहले बनाया गया था. वीडियो में रजत कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. "एक साथ रह नहीं सकते तो साथ मर तो सकते है".
9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गन्ने के खेत में जहर खाने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में रजत और मनु ने कहा कि "अगर हम साथ-साथ नहीं रह सकते, तो कम से कम हम साथ-साथ मर तो सकते हैं." बताया जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे. लेकिन परिवार वाले शादी के खिलाफ थे. ऐसे में इन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उत्तराखंड के अस्पताल में चल रहा इलाज
रजत और मनु को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मनु की मौत हो गई. जबकि रजत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. झबरेड़ा थाने के प्रभारी अंकुर शर्मा ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला बुधवार को ही आया. लेकिन उनके यहां इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई है. उन्होंने कहा कि चूंकि जहर खाने की घटना उत्तर प्रदेश की है. इसलिए वहीं की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंत ने तोहफे में दिया था स्कूटर
दिल्ली से रूड़की स्थित अपने घर जाते समय 31, दिसंबर 2022 को क्रिकेटर पंत की कार सड़क पर बने डिवाइडर से पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे दो युवकों रजत कुमार और निशु ने घायल पंत को तत्काल कार से निकाल कर पास के एक अस्पताल में पंहुचाया था. जिससे उन्हें समय से इलाज मिल गया.
दुर्घटना से उबरने के बाद पंत ने दोनों युवकों से मुलाकात की थी और उनका आभार जताया था. पंत ने तोहफे के तौर पर उन्हें एक-एक स्कूटर भी दिया था.
(मोनू सिंह का इनपुट के साथ)
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं