विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

राहुल गांधी 4 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम

राहुल 12 बजे नंदीलीला उत्सव लान में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के ब्लाक एवं ग्राम सभा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

राहुल गांधी 4 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी कल यानी चार जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश के साथ-साथ किसानों की समस्याएं भी सुनेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि सांसद राहुल गांधी दौरे के पहले दिन बुधवार सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरेंगे. जहां से वह फुर्सतगंज जाएंगे. वहां राहुल 12 बजे नंदीलीला उत्सव लान में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के ब्लाक एवं ग्राम सभा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

राहुल गांधी का जीएसटी की एक दर रखने का विचार त्रुटिपूर्ण : अरुण जेटली

PM मोदी के गृहराज्य से राहुल गांधी फूकेंगे 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल

उसके बाद राहुल एक सरकारी खरीद केंद्र पर अपना अनाज बेचने के इंतजार के दौरान मरे किसान सत्तार के परिजन से मिलने गांव खैराना (जायस) जाएंगे. वह गौरीगंज बाजार में अमेठी, गौरीगंज, जायस, मुसाफिरखाना एवं जगदीशपुर के खुदरा और छोटे व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे. राहुल कांग्रेस के गौरीगंज स्थित कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे इससे पहले वह शाम को कार्यालय में ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.    

मिशन 2019 : एक अनार सौ बीमार​


मिश्र ने बताया कि पांच जुलाई को राहुल तालाखजुरी (गौरीगंज) मुकुट नाथ इंटर कॉलेज परिसर में प्रगतिशील किसानों के साथ चौपाल करेंगे. उसके बाद राहुल नरैनी गांव जाएंगे और वहां गत माह सीमा पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान अनिल कुमार मौर्या के परिजनों से मुलाकात करेंगे. उसके बाद राहुल कुछ गांवों का भ्रमण करते हुए अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Will Go To Amethi On 4 July
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com