विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

यूपी के देवरिया में निजी स्कूल में प्रबंधक की कुल्हाड़ी से हत्या

पुलिस के अनुसार स्कूल के प्रबंधक की पहचान धनंजय पाल के रूप में की गई है. धनंजय की उम्र 55 वर्ष थी. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह स्कूल में ही सो रहे थे.

यूपी के देवरिया में निजी स्कूल में प्रबंधक की कुल्हाड़ी से हत्या
यूपी में शख्स की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
देवरिया:

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी स्कूल के प्रबंधक की कुल्हाडी से हत्या कर दी गई. निजी स्कूल के प्रबंधक पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सो रहे थे. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार घटना देवरिया जनपत के फतेहपुर गांव की है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही इसकी जांच शुरू कर दी है. घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस इस घटना के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

पुलिस के अनुसार स्कूल के प्रबंधक की पहचान धनंजय पाल के रूप में की गई है. धनंजय की उम्र 55 वर्ष थी. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह स्कूल में ही सो रहे थे. उसी दौरान आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने घटनास्थल से कई अहम सूबतों को इकट्ठा किया है. जिसकी फिलहाल जांच चल रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com