विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

यूपी: आजमगढ़ में CAA का विरोध कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने रात में किया लाठीचार्ज, पार्क खाली करवा भरवाया पानी

जौहर पार्क में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कुछ महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जमा हुई थीं. रात तक उनकी तदाद दो-ढ़ाई सौ हो गई. रात करीब 2 बजे डीएम और एसपी वहां पहुंचे और महिलाओं को समझाकर विरोध प्रदर्शन खत्म करवाने की कोशिश करने लगे.

यूपी: आजमगढ़ में CAA का विरोध कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने रात में किया लाठीचार्ज, पार्क खाली करवा भरवाया पानी
पत्थरबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों का एक वीडियो भी सामने आया है.
  • आजमगढ़ के जौहर पार्क में विरोध कर रही थी महिलाएं
  • पुलिस ने रात 2 बजे महिलाओं पर किया लाठीचार्ज
  • वायरल वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती और पत्थर फेंकती दिख रही है
आजमगढ़:

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जौहर पार्क में पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजि. (NRC) का विरोध कर रहीं महिलाओं पर लाठीचार्ज और पथराव किया. पुलिस ने सवेरे पार्क को खाली करा कर उसमें टैंकर से पानी भरवा दिया. बता दें, जौहर पार्क में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कुछ महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जमा हुई थीं. रात तक उनकी तदाद दो-ढ़ाई सौ हो गई. रात करीब 2 बजे डीएम और एसपी वहां पहुंचे और महिलाओं को समझाकर विरोध प्रदर्शन खत्म करवाने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिलाओं ने वहां से हटने से इंकार कर दिया. 

इसके बाद पुलिस और महिलाओं के बीच कहा-सुनी होने लगी. जिस पर पुलिस ने विरोध कर रहीं महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने कहा है कि महिलाओं ने पहले उन पर पथराव किया, जबकि महिलाएं कहती हैं कि पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कुछ महिलाओं के घायल होने की भी खबर है. इसके साथ ही पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि इन्हीं लोगों ने महिलाओं को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया था. 

जामिया के पास लगाए गए 'जय श्रीराम' और 'गोली मारो...' के नारे, चश्मदीद बोले- पुलिस केवल देखती रही

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पुलिसकर्मी लाठीचार्ज और पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें, इससे पहले लखनऊ के घंटाघर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी पुलिस ने कार्रवाई की थी. तब पुलिस ने वहां प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के कंबल छीन लिए थे और उनके खाने-पीने का सामान भी जब्त कर लिया था. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी महिलाएं वहां से हटी नहीं बल्कि और बड़ी तादाद में जमा होकर विरोध करना शुरू कर दिया.

VIDEO: कर्नाटक के एक स्कूल में CAA के खिलाफ हुए नाटक पर पुलिस की कार्रवाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protest, UP Police, Azamgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com