Heavy Rain in UP: उत्तर प्रदेश (UP Weather) के पीलीभीत में बनबसा बैराज से 4 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से ही शारदा किनारे स्थित गांव पानी से जल मग्न हो गए हैं. इसके अलावा कई जगहों पर हाईवे, लिंक रोड और रेलवे ट्रैक की पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई. इस वजह से शहर से लेकर गांव तक के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस वजह से नहरोसा, टाटरगंज समेत दर्जनों में लोग अपने घरों से पलायन कर दूसरे स्थानों पर लगातार जा रहे हैं और लोग बाढ़ से बचने के लिए अपने घर की छत पर जाकर बैठे हुए हैं क्योंकि घरों में पानी भरने लगा है और इस वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
यूपी के पीलीभीत जिले में थाना बरखेड़ा इलाके में भारी बारिश से हालात बेहद खराब है. बारिश के कारण बरखेड़ा गजरौला हाईवे कट गया जिसके बाद पानी गांव में घुस गया है. #Rain | #Flood | #Uttarpradesh | #Weather pic.twitter.com/IMnCYbNo2m
— NDTV India (@ndtvindia) July 8, 2024
बरखेड़ा गजरौला, बर्रामऊ सड़क, संडई में रेलवे ट्रैक की पुलिया समेत कई जगह पानी के बहाव में बह गई हैं. जिससे यहां से गुजरने वाले लाखों लोगों का आवागमन भी बंद होने के साथ इनके आस पास गांव में पानी घुस गया है. जिले में बाढ़ की वजह से हालात खराब हो गए हैं और इस वजह से अधिकांश गांव में पानी घुसने के साथ सरकारी दफ्तर और बिजली घरों में कई फीट पानी बह रहा है. जिले के एक बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति भी ठप्प पड़ी है. बाढ़ के हालातों से आम जनमानस की हालत खराब होने के साथ किसानों की फसलों पर संकट गहरा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं