विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

वाराणसी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्‍सा गिरा, कैंट स्‍टेशन के पास हुई घटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्‍सा गिर गया. घटना वाराणसी कैंट स्‍टेशन के पास हुई. हालांकि इस घटना में जान-माल के किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

वाराणसी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्‍सा गिरा, कैंट स्‍टेशन के पास हुई घटना
प्रतीकात्मक फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्‍सा गिर गया. घटना वाराणसी कैंट स्‍टेशन के पास हुई. हालांकि इस घटना में जान-माल के किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. यह पहला मौका नहीं है जब वाराणसी में इस तरह का हादसा हुआ हो. 15 मई 2018 को कैंट इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के 2 बीम गिर पड़े थे जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस हादसे के 2 महीने बाद जांच में सेतु निगम के 7 कर्मचारी और एक ठेकेदार की गिरफ्तारी हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Over Bridge Collapses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com