प्रतीकात्मक फोटो.
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी. जिला चुनाव अधिकारी इंदर विक्रम सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 मई है. उन्होंने बताया, '11 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 14 मई है.'
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : कैराना लोकसभा और नूरपूर विधानसभा में उप चुनाव 28 मई को
अधिकारी ने बताया कि इलाके में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों के लिए 28 मई को चुनाव कराया जाएगा.
VIDEO : यूपी चुनाव में मुद्दों से ज़्यादा मार्केटिंग पर ज़ोर?
फरवरी में भाजपा के सांसद हुकुम सिंह की मौत के बाद कैराना लोकसभा की सीट खाली हुई है. इस संसदीय सीट में पांच विधानसभा सीट शामली, थानाभवन, कैराना, गंगोह और नकुर आते हैं और यहां करीब 16 लाख मतदाता हैं.
(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kairana Bypolls