विज्ञापन

नोएडा डबल मर्डर: मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों की 2 हत्याएं? एक बेवजह मारा गया 

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डबल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है. आरोपी अभिषेक ने बताया कि बहन को लेकर कही अश्लील बात पर उसने शीशपाल की हत्या की थी. इंद्रपाल बेवजह मारा गया.

नोएडा डबल मर्डर: मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों की 2 हत्याएं? एक बेवजह मारा गया 
Noida double murder case solved, accused arrested after up police encounter.

Noida double murder accused arrest after police encounter: नोएडा डबल मर्डर केस में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसकी पहचान अभिषेक (24) के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शीशपाल ने उसकी बहन के बारे में अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी की थी. इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया. 

DCP- पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन छात्रावास में माली का काम करने आए शीशपाल (25) और इंद्रपाल (50) की शुक्रवार 8 मई को फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में अभिषेक नाम के युवक की भूमिका संदिग्ध पाई गई. अभिषेक शीशपाल और इंद्रपाल के साथ ही काम करता था, घटना के बाद से फरार था. 

कौन हैं कुख्यात वॉन्टेड क्रिमिनल अभय राणा? जिसे पुर्तगाल से वापस लेकर आई CBI

आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज 

DCP रंजन ने बताया कि शनिवार 9 मई की सुबह सूचना मिली कि अभिषेक शहर छोड़ने की फिराक में है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान एक गोली आरोपी अभिषेक के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

नींद खुलने के कारण मारा गया इंद्रपाल

डीसीपी ने बताया- जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन तीनों शराब पी रहे थे. आरोपी ने बदला लेने की नीयत से कम शराब पी, जबकि शीशपाल और इंद्रपाल  को अधिक शराब पिलाई. अधिक नशे में होने के कारण जब दोनों सो गए तो उसने फावड़े से हमला कर शीशपाल की हत्या कर दी. इस दौरान इंद्रपाल की नींद खुल गई, जिसके बाद आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com