विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से विदेशी उड़ानों का रास्ता साफ, सिंगापुर समेत इन देशों को मिलेगी सीधी फ्लाइट?

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि BCAS के अप्रूवल का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से यह बड़ी सुविधा मानी जाएगी.

नोएडा एयरपोर्ट से विदेशी उड़ानों का रास्ता साफ, सिंगापुर समेत इन देशों को मिलेगी सीधी फ्लाइट?
नोएडा एयरपोर्ट से विदेशी उड़ानों का रास्ता साफ (फाइल फोटो)
  • नोएडा एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है.
  • बताया जा रहा है कि BCAS का अप्रूवल मिलने के बाद रास्ता साफ हो जाएगा.
  • नोएडा एयरपोर्ट से दिसंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना है.
नोएडा:

नोएडा के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है. नोएडा एयरपोर्ट से जल्द ही इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू होने की संभावना है. क्योंकि जेवर एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल लगभग बनकर तैयार हो चुका है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) की बैठकों के बाद यह जानकारी सामने आई है. यहां 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. सितंबर-अक्तूबर 2026 तक इसे पूरा फिनिशिंग टच दे दिया जाएगा. इसके अलावा ताजा अपडेट के मुताबिक नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की टीम भी अक्तूबर के महीने में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर सकती है.

बकास की टीम करेगी नोएडा एयरपोर्ट की जांच 

बकास की टीम अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से जुड़े सभी मुद्दों की जांच करेगी. जहां एयरपोर्ट पर होने वाले मूवमेंट, एयरलाइन आपरेशन, ग्राउंड हैंडलिंग, सामान की जांच और एयरपोर्ट की सुरक्षा के बीच समन्वय भी शामिल होगा. क्योंकि बकास की मंजूरी के साथ ही नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा. फिलहाल टर्मिनल के अंतर फिनिशिंग का काम पूरा किया जा रहा है. जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सबसे अहम पहलू माना जाता है.  

इस साल के आखिरी में हो सकती है शुरुआत 

नोएडा एयरपोर्ट के अधिकारियों के बीच हाल में हुई बैठक के बाद अहम जानकारी सामने आई है. जिसके मुताबिक यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) इस साल के आखिरी यानि दिसंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लक्ष्य लेकर चल रही है. BCAS का अप्रूवल मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रूट और स्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे. 

ये वीडियो भी देखिए

नोएडा से किन देशों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट?

नोएडा एयरपोर्ट से शुरुआत में कनेक्टिंग फ्लाइट्स के बजाय प्रमुख वैश्विक हब को सीधी उड़ानें देने की तैयारी चल रही है. हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक दुबई और अबू धाबी जैसे खाड़ी शहरों के बीच फ्लाइट्स शुरू हो सकती है.

इसके अलावा आसियान देशों में सिंगापुर, बैंकॉक और कुआलालंपुर जैसे बड़े शहरों के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा ज्यूरिख के लिए भी सीधे रूट की योजना तैयार की जा रही है. 

नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा

नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है. जिसे 1334 हेक्टेयर में तैयार किया गया है. इसमें 3900 मीटर का लंबा रनवे, एटीसी टावर और एक लाख वर्गमीटर में पैसेंजर टर्मिनल भवन  बनाया गया है. जहां 15 जून से 15 शहरों के लिए नोएडा से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है. अब यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने का ही इंतजार किया जा रहा है. नायल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक दिसंबर 2026 तक सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली या नोएडा एयरपोर्ट में कैसे मिलती है नौकरी? 10वीं-12वीं पास के लिए काम की खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Airport, Noida Airport Cargo Services, Noida Airport News, Noida Airport Flights, Noida Airport Flights Fare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com