विज्ञापन

दिल्ली या नोएडा एयरपोर्ट में कैसे मिलती है नौकरी? 10वीं-12वीं पास के लिए काम की खबर

Delhi Airport Jobs: एयरपोर्ट पर नौकरियों की भरमार होती है, यहां ग्राउंड स्टाफ से लेकर सिक्योरिटी और लोडर जैसी कई भर्तियां निकलती हैं. हालांकि काफी कम लोग जानते हैं कि एयरपोर्ट पर नौकरी करने के लिए क्या करना होता है.

दिल्ली या नोएडा एयरपोर्ट में कैसे मिलती है नौकरी? 10वीं-12वीं पास के लिए काम की खबर
एयरपोर्ट में ऐसे मिलती है नौकरियां

देशभर के तमाम एयरपोर्ट्स पर नौकरी करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है. एयरपोर्ट पर नौकरी करने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता है कि इसके लिए आवेदन कहां करना है. हाल ही में खुले जेवर एयरपोर्ट में भी लगातार भर्तियां निकल रही हैं, जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किए जा रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी लगातार भर्तियां होती हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एयरपोर्ट पर कौन-कौन सी नौकरियां निकलती हैं और इनके लिए आवेदन कहां करना होता है. 

एयरपोर्ट में इन पदों पर निकलती है नौकरी

ग्राउंड हैंडलिंग और कस्टमर सर्विस की नौकरियां: ग्राउंड स्टाफ, बोर्डिंग पास एजेंट, चेक-इन काउंटर एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट, बैगेज हैंडलर 

एयरलाइंस ऑपरेशन्स जॉब्स: केबिन क्रू (एयर होस्टेस/फ्लाइट अटेंडेंट), पायलट, फ्लाइट डिस्पैचर, केटरिंग क्रू

सिक्योरिटी और एडमिनिस्ट्रेशन जॉब्स: स्क्रीनर, एयरपोर्ट सिक्योरिटी गार्ड, आईटी और मेंटेनेंस इंजीनियर, एडमिन और एचआर 

रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जॉब्स: ड्यूटी-फ्री शॉप्स, लाउंज स्टाफ, फूड कोर्ट्स और रिटेल आउटलेट्स

एयरपोर्ट पर नौकरी कौन निकालता है?

एयरपोर्ट की तरफ से भी कई तरह की नौकरियां निकाली जाती हैं, लेकिन ज्यादातर नौकरियां थर्ड पार्टी कंपनियों से मिलती हैं. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) को जीएमआर ग्रुप देखता है. इसी के जरिए तमाम थर्ड पार्टी कंपनियां काम करती हैं. वहीं नोएडा एयरपोर्ट के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) काम करता है. ग्राउंड हैंडलिंग कंपनियों में AISATS, Bird Group, Celebi, Air India SATS आदि हैं. 

कहां और कैसे करें आवेदन?

एयरपोर्ट पर निकलने वाली तमाम नौकरियों के लिए GMR Group की आधिकारिक वेबसाइट पर Careers सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं. नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी के लिए आपको noidaairport.aero के Careers पेज पर जाना होगा. यहां तमाम तरह की नई नौकरियों की जानकारी दी जाती है. ग्राउंड हैंडलिंग जॉब्स के लिए celebinas.com, bird.in या AISATS के करियर पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इसके अलावा एयरलाइंस कंपनियां भी वॉकइन इंटरव्यू के जरिए नौकरियां देती हैं. इसमें केबिन क्रू से लेकर ग्राउंड स्टाफ की नौकरी मिल सकती है. वहीं कार्गो लोडिंग का काम करने वालों के लिए भी एयरपोर्ट पर खूब नौकरियां होती हैं, हालांकि जरूरी नहीं है कि उन्हें महीने में 30 दिन काम मिल पाए. इसके लिए 5वीं या फइर 8वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - UPSC पहले प्रयास में कैसे क्रैक करें? जानें 23 की उम्र में IPS बने आशीष रघुवंशी की स्ट्रेटेजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Airport Jobs, Airport Jobs India, Noida Airport Jobs 2026, Job Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com