विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

उत्तर प्रदेश : आगरा के सिपाही की जान लेने वाला बदमाश गिरफ्तार, सिर पर था 25 हजार का इनाम

हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामलों के आरोपी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश खालिद उर्फ खुल्ली मेव को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.

उत्तर प्रदेश : आगरा के सिपाही की जान लेने वाला बदमाश गिरफ्तार, सिर पर था 25 हजार का इनाम
प्रतीकात्मक फोटो
  • आगरा के सिपाही की जान लेने वाला बदमाश गिरफ्तार,
  • सिर पर था 25 हजार का इनाम
  • तलाशी में पुलिस को दस हजार रुपए भी उसके पास से मिले हैं
आगरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने आगरा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सदस्य एवं मथुरा के मूल निवासी सिपाही की हत्या के साथ ही हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामलों के आरोपी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश खालिद उर्फ खुल्ली मेव को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘मथुरा की स्वाट टीम एवं गोवर्धन पुलिस ने संयुक्त प्रयास कर गोवर्धन के बरसाना रोड पर नीमगांव फाटक के समीप से बरसाना के हाथिया गांव निवासी खुल्ली पुत्र गनी मेव को मय तमंचा गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस का 'आतंकवादी' जवान गिरफ्तार

तलाशी में पुलिस को दस हजार रुपए भी उसके पास से मिले हैं.’ गौरतलब है कि पकड़े गए शातिर अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट व आर्म्स एक्ट जैसे कानूनों के तहत आठ मामले दर्ज हैं. 

VIDEO: मामा ने ली दो मासूमों की जान
खुल्ली चार वर्ष पूर्व हाथिया में दबिश के दौरान आगरा की एसओजी टीम के सदस्य मथुरा के बलदेव क्षेत्र निवासी सतीश परिहार की हत्या मामले में भी वांछित चल रहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Accused Arrrested, Agra Policeman Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com