विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2018

मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी गैंग का हाथ? कल ही शाम को लाया गया था बागपत जेल

वहीं मुन्ना बजरंगी के वकील ने एएनआई से बातचीत में बताया है कि कल रात ही उसको झांसी से बागपत जेल लाया गया था और वहीं पर पहले ही एक मामले में दोषी करार दिये गये कैदी ने गोली मार दी.

मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी गैंग का हाथ? कल ही शाम को लाया गया था बागपत जेल
बागपत जेल के अंदर जाती जांच टीम
  • एक कैदी ने मारी गोली
  • जेल के अंदर कैसे पहुंची पिस्तौल
  • गटर में छिपा दी गई थी पिस्तौल
बागपत: उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया है. सवाल कानून-व्यवस्था को लेकर खड़े हो गये हैं. मुन्ना बजरंगी के ऊपर बीजेपी विधायक कृष्णानंद की हत्या सहित कई मामले में चल रहे थे. कानून के मुताबिक उसको सजा मिलने से पहले ही जेल में उसकी हत्या कर दी गई है.  इस बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा, " जेल में हत्या कैसे हो गई. इसकी जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा. पूरे मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है." सीएम योगी ने न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं और साथ ही बागपत जेल के
जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, हेड वार्डेन, अरजिंदर सिंह, वार्डेन, माधव कुमार को निलंबित किया गया है. को भी निलंबित कर दिया गया है.  मुन्ना बजरंगी को आज बीएसपी विधायक से रंगदारी के मांगने के मामले में आज पेशी होनी थी. मिली रही जानकारी के मुताबिक​ उसकी हत्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक और डॉन सुनील राठी के गैंग का नाम सामने आ रहा है. सुनील राठी अभी किसी और जेल में बंद है. 

पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहे डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाया बड़ा कदम, 90 से ज्यादा बाहुबलियों की जेल बदली


​वहीं मुन्ना बजरंगी के वकील ने एएनआई से बातचीत में बताया है कि कल रात ही उसको झांसी से बागपत जेल लाया गया था और वहीं पर पहले ही एक मामले में दोषी करार दिये गये कैदी ने गोली मार दी और गटर में पिस्टल को गटर में छिपा दिया. वकील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी को उनकी तरफ से कुछ दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी को जान का खतरा होने की बात बताई गई थी.​
 
डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या​


आपको बता दें कि बीते जून महीने में ही मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात कर उसकी हत्या का आशंका जताई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munna Bajarangi Killed By Jail Inmate In Baghpat Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com