विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

यूपी में बंदर की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव

शामली जिले में तीन युवकों द्वारा एक बंदर की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

यूपी में बंदर की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • यूपी में बंदर की गोली मारकर हत्या
  • हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया
  • लाइसेंसी हथियार से मारी गोली
यूपी:

शामली जिले में तीन युवकों द्वारा एक बंदर की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. हिंदू मान्यता के अनुसार बंदर को भगवान हनुमान का रूप माना जाता है और इसे चोट पहुंचाना पाप माना जाता है. कैराना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने कहा, "तीन भाइयों- आसिफ, हाफिज और अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जो शनिवार को कथित रूप से बंदर के इर्द-गिर्द घूम रहे थे और उनमें से एक ने परिवार के चार लाइसेंसी हथियारों में से एक से बंदर को गोली मार दी."

पाकिस्तान के सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी में हैं पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, कही यह बात...

पुलिस के अनुसार, बंदर की पीठ पर गोली लगी और इसके कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद उसे दफना दिया गया. वन विभाग ने वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसके अंतर्गत छह महीने की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

करीब दो महीने से घर में नजरबंद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला पहली बार आए सामने, देखें तस्वीरें

घटना के बाद बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और खबर फैलते ही उनके साथ ग्रामीण भी जुड़ गए. बजरंग दल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष सन्नी सरोहा ने कहा, "अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों ने बंदर को गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बयान भी दिए हैं. हम उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने और उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग करते हैं." स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Monkey, Yogi Adityanath, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com