विज्ञापन

म‍िशन 2027: अखि‍लेश के जन्‍मदि‍न पर सपा ने शुरू कि‍या नया अभि‍यान, QR Code भी कर द‍िया जारी

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को पार्टी से जोड़ने और धन एकत्र करने के लिये बुधवार को 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग अभियान' शुरू किया है.

म‍िशन 2027: अखि‍लेश के जन्‍मदि‍न पर सपा ने शुरू कि‍या नया अभि‍यान, QR Code भी कर द‍िया जारी
सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव.

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को पार्टी से जोड़ने और धन एकत्र करने के लिये बुधवार को 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग अभियान' शुरू किया है. सपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग अभियान' शुरू किया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति QR Code स्कैन करके कम से कम 20 रुपये का योगदान कर सकता है. 

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद कार्यकर्ताओं से धन इकट्ठा करना और उन्हें पार्टी के कामकाज में शामिल करना है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह सिर्फ धन एकत्र करने का अभियान नहीं है, बल्कि पीडीए को पार्टी से जोड़ने की कोशिश भी है. उन्होंने कहा, ''इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति QR Code स्कैन करके कम से कम 20 रुपये का योगदान कर सकता है.'' पार्टी सूत्रों ने कहा कि इकट्ठा किए गए धन का इस्तेमाल पार्टी के कामकाज में किया जाएगा और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

सपा का पोस्टर बना चर्चा का विषय

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मनोज यादव उर्फ गोलू व शुभम यादव द्वारा लगाए गए पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. लहुराबीर से कचहरी के बीच करीब दर्जनभर स्थानों पर लगे इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को धनुष-बाण के साथ दर्शाते हुए लिखा गया है, "राम मंदिर में जो चोरी करेगा, अखिलेश यादव का धनुष उसे धराशायी करेगा." 

मुरादाबाद में अखिलेश यादव के लिए कटा 53 फीट का 'साइकिल केक', रात को जुटे सैकड़ों सपा कार्यकर्ता


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, UP News, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com