विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

यूपी: देवरिया में उधार के पैसे मांगने पर पेड़ से बांध कर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो किया वायरल

यूपी के देवरिया में एक शख़्स को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है.

यूपी: देवरिया में उधार के पैसे मांगने पर पेड़ से बांध कर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो किया वायरल
पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई करते आरोपी
  • देवरिया में बेरहमी से पिटाई का मामला आया सामने.
  • उधार के पैसे मांगने पर पेड़ से बांधकर पिटाई.
  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देवरिया: यूपी के देवरिया में एक शख़्स को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि पीड़ित शमशाद ने नासिर नाम के शख़्स से अपने उधार के पैसे मांगे, जो नासिर को नागवार गुज़रा. उसने किसी बहाने से शमशाद को बुलाया एकांत जगह पर बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूसों से पिटाई की. हालांकि, मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि उसके चार अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिसकी तलाश जारी है.

गौरतलब है कि सूबे में अपराध रोकने के लिए अपराधियो का एनकाउंटर किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी अपराधियों पर इसका खौफ नहीं है, और लगातार घटनाओ को अंजाम देते जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रुपये मांगने पर शमशाद को घर से अपहरण कर आरोपी शहर से कुछ दूरी पर ले गये. जहां उसे पेड़ से बांध कर उसकी जम कर पिटाई की और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 

आरोपियों ने पीड़ित शमशाद को सामान पहुंचाने के बहाने बुलाकर सदर कोतवाली के सकरापार गांव के पास एक पेड़ मे बांध दिया और उसके बाद लात-घुसे, बेल्ट और डंडे से जम कर मारा गया. उसके बाद जब वह घायल हो गया तो आरोपी छोड़कर उसे फरार हो गए.

इस मामले का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाई चल रही है. स मामले में अभी एक आरोपी नाशिर को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी अन्य फरार बताए जा रहे हैं. 

VIDEO: यूपी के इटावा में बच्चों की बेरहमी से पिटाई, केयरटेकर गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com