विज्ञापन

सीएम योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी क‍िसने दी? पुल‍िस भी रह गई हैरान

एक युवक ने डॉयल 112 पर कॉल कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी. पुलिस ने युवक को 24 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया.

सीएम योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी क‍िसने दी? पुल‍िस भी रह गई हैरान
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ. फाइल फोटो

गोरखपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने डॉयल 112 पर कॉल कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी. आनन-फानन में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित हुई. पुलिस, एसओजी, और सर्विलांस टीम की मदद से युवक को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने जब पूछताछ के बाद जांच पड़ताल शुरू की तो धमकी देने वाला युवक  15 साल का नाबालिग और मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला. उसने इसके पहले 2025 में भी इसी तरह अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है. 

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त क‍िशोर ने सोमवार रात लगभग 12 बजे डॉयल 112 पर कॉल करके सूचना दी, कहा क‍ि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ा देगा. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एसओजी प्रभारी नीरज राय के नेतृत्व टीम गठित हुई और 24 घंटे के अंदर पुलिस ने क‍िशोर को हिरासत में ले लिया.

2025 में आयोध्या धाम को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

इस संबंध पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले युवक को जब हिरासत में लेकर पूछताछ और उसके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसके पहले भी उसने 2025 में आयोध्या धाम को उड़ाने की धमकी दी थी. इस बार डॉयल 112 पर सूचना देकर धमकी दी. उसकी मां की बीमारी से पहले मौत हो चुकी है. पिता से दूर अलग होकर अपनी बुजुर्ग दादी के साथ रहता है. पूरा दिन घूमता है और नशे का आदी है.

दादी के मोबाइल से क‍िया था कॉल

पुलिस पूछताछ में पता चला कि नाबालिग ने सोमवार की रात को नशे की हालत में अपने दादी से मोबाइल मांगा. कहा कि अंधेरा है टॉर्च जलाना है वॉशरूम जा रहा हूं. उसकी दादी ने मोबाइल दे दिया. इस दौरान उसने डॉयल 112 पर कॉल कर द‍िया. 24 घंटे के अंदर मंगलवार तड़के सुबह हिरासत में ले लिया गया. पुलिस पूछताछ में उसकी दादी ने बताया कि उसे कभी मोबाइल नहीं देते थे, सिर्फ उस रात टॉर्च जलाने के लिए मोबाइल दिया था. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि उसको कुशीनगर से गोरखपुर लाया गया था. पूछताछ के बाद उसे उसके घर छोड़ दिया गया. 

VIDEO: शादी की जिद पर अड़ी युवती निर्माणाधीन एम्स की छत पर चढ़ी; पुलिस-परिजन नहीं समझा पाए, बुलाना पड़ा प्रेमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP CM, Yogi Adityanath, Gorakhpur News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com