बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( फाइल फोटो )
- लखनऊ में बीएसपी की अहम बैठक
- गठबंधन को लेकर हुई चर्चा
- लग सकती है औपचारिक मुहर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
यूपी के फूलपुर, गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव और राज्यसभा चुनाव में साथ आने के बाद सपा-बसपा अब 2019 लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर बीजेपी का मुक़ाबला करने को तैयार दिख रही हैं. दोनों ओर से गठबंधन की हामी है. इस बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सपा के साथ चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर आज बीएसपी की पहली बैठक बुलाई. जहां बीएसपी के सभी विधायक और ज़ोनल कोऑर्डिनेटर मौजूद थे. माना जा रहा है कि पार्टी नेताओं से गठबंधन को लेकर फ़ीडबैक लिया गया. उसके बाद गठबंधन पर औपचारिक मुहर आज लग सकती है. मायावती ने 2019 के लिए कांग्रेस के भी सपा-बसपा गठबंधन के साथ आने के संकेत दिए हैं.
उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की 9वीं सीट पर जीत कहीं बन जाए उसके लिए बड़ी मुसीबत
गौरतलब है आज सुबह ही मायावती ने कहा है कि सपा-बसपा निजी स्वार्थों की वजह से एक साथ नहीं आए हैं बल्कि बीजेपी के कुशासन के खिलाफ खड़े हुए हैं. इससे पहले राज्यसभा चुनाव में 9वीं सीट पर हार के बाद भी मायावती ने ऐलान करते हुए कहा था कि सपा और बसपा के बीच गठबंधन अटूट है और यह 2019 तक चलेगा.
वीडियो : बीएसपी की अहम बैठक
हालांकि इसी बयान में साथ में उन्होंने यह भी जोड़ा था कि अखिलेश यादव अभी राजनीति में कम अनुभवी हैं. वह उनकी जगह होतीं तो अपने प्रत्याशी को जिताने के बजाए बीएसपी को जितातीं. मायावती के इस बयान को एक तरह से संदेश के तौर पर देखा गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं