विज्ञापन

कानपुर में लिफ्ट और दीवार के बीच फंसी गर्दन, आधे घंटे जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा युवक

अनूप गांगुली लिफ्ट से पांचवीं मंजिल की ओर जा रहे थे. तभी तीसरी मंजिल के पास उनका शरीर लिफ्ट और दीवार के संकरे गैप के बीच बुरी तरह फंस गया.

कानपुर में लिफ्ट और दीवार के बीच फंसी गर्दन, आधे घंटे जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा युवक
दीवार और लिफ्ट के बीच फंसा युवक.

Kanpur Hindi News: ​कानपुर के जनरलगंज के नौघड़ा स्थित आरआर ब्रदर्स नाम की साड़ी की दुकान में तब हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी साड़ियों के बंडलों के बजाय खुद जिंदगी और मौत के बीच फंस गया. दुकान में सामान ऊपर-नीचे ले जाने के लिए लगी खुली लिफ्ट (Open Lift) अचानक एक कर्मचारी के लिए काल बन गई.

​जब कर्मचारी अनूप गांगुली लिफ्ट से पांचवीं मंजिल की ओर जा रहे थे, तभी तीसरी मंजिल के पास उनका शरीर लिफ्ट और दीवार के संकरे गैप के बीच बुरी तरह फंस गया. चीख-पुकार सुनकर दुकान के साथी कर्मचारी दौड़े, लेकिन हालात इतने पेचीदा थे कि उन्हें निकालना मुमकिन नहीं था.

जान बचाने की चलती रही जद्दोजहद

पहले तो लोगों ने उसे खुद बचाने की कोशिश की, लेकिन जब असफल रहे तो ​तत्काल बादशाहीनाका थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस और टेक्नीशियन की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद अनूप को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

आधे घंटे बाद बच पाया शख्स

​पुलिस और टेक्नीशियन अनूप को बाहर निकालने में करीब 30 मिनट का समय लगा. ​बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.  कर्मचारी घायल है और फिलहाल एक्सप्रेस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- हमीरपुर में आंधी का कहर: बेतवा नदी पर बन रहा पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, CM ने मुआवजे का किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, UP News, Man Stuck In Lift, Kanpur Lift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com