- महेश त्यागी को लखनऊ से हटाकर ACP यातायात बनाया गया.
- सुजीत कुमार दुबे मलिहाबाद से ACP कैंट और ज्ञानेन्द्र सिंह कैंट से ACP मलिहाबाद भेजे गए.
- शनिवार को लखनऊ पुलिस में फेरबदल किया गया है.
Lucknow Police Transfer: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस प्रशासन में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पांच आईपीएस (IPS) के तबादले किए गए हैं. तबादले होने से ट्रैफिक, कैंट और साइबर को नए अधिकारी मिल गए हैं. जारी सूचना के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का तबादला हुआ है.
सुरक्षा व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह बदलाव किया है. यहां जानें किस आईपीएस की कहां से कहां तैनाती की गई.
महेश त्यागी
पूर्व तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), लखनऊ
नवीन तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात (ट्रैफिक)
अतुल कुमार पाण्डेय
पूर्व तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ
नवीन तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर
सुजीत कुमार दुबे
पूर्व तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, मलिहाबादन
वीन तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, कैण्ट
ज्ञानेन्द्र सिंह
पूर्व तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, कैण्ट
नवीन तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, मलिहाबाद
प्रतीक दहिया
पूर्व तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ
नवीन तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर/यूपी-112/लाइन्स
ये भी पढ़ें- UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026: फ्री में करें सिविल सेवा की तैयारी, Admit Card जारी, जानें कब है Exam
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं