विज्ञापन

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026: फ्री में करें सिविल सेवा की तैयारी, Admit Card जारी, जानें कब है Exam

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने फ्री आईएएस-पीसीएस कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी और इसका रिजल्ट 28 जुलाई को आएगा. इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न केंद्रों की कुल 890 सीटों पर मुफ्त कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा.

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026: फ्री में करें सिविल सेवा की तैयारी, Admit Card जारी, जानें कब है Exam
परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना न भूलें.

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026 OUT : उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही 'फ्री आईएएस-पीसीएस कोचिंग योजना' के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन किया था, वे अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के अलग-अलग सरकारी कोचिंग सेंटर्स में कुल 890 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा.

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026 OUT : ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या Date of Birth दर्ज करिए.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लीजिए.

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026 OUT : 5 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें जरूरी तारीखें

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2026 से शुरू हुए थे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 जून 2026 थी. 25 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. अब इसकी प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का रिजल्ट 28 जुलाई 2026 को घोषित होगा, जिसके बाद अगस्त 2026 से फ्री कोचिंग क्लासेस शुरू होने की उम्मीद है.

किस सेंटर पर कितनी सीटें हैं?

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 890 सीटों पर दाखिला मिलेगा. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सीटों का विवरण इस प्रकार है:

लखनऊ (भागीदारी भवन): 250 सीटें
लखनऊ (अलीगंज - केवल महिलाओं के लिए): 150 सीटें
हापुड़-गाजियाबाद: 150 सीटें
अलीगढ़: 150 सीटें
वाराणसी (संत रविदास केंद्र): 75 सीटें
गोरखपुर: 75 सीटें
प्रयागराज: 40 सीटें
आगरा: इसकी सीटों की संख्या अभी घोषित नहीं की गई है.

UP IAS PCS Free Coaching Admit Card 2026 OUT : इस बात का रखें खास ख्याल

परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक वैलिड फोटो आईडी (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना न भूलें.

यह भी पढ़ें- NCL भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 577 पदों के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com