विज्ञापन

बैडमिंटन खेलते-खेलते गिरे और निकल गई जान, महोबा से सामने आया डराने वाला VIDEO

सुधीर को जमीन पर गिरता देख पूरे स्टेडियम में हड़कंप मच गया. साथी खिलाड़ी आनन-फानन में उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का मानना है कि यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का हो सकता है, जिसने पलक झपकते ही एक हंसते-खेलते इंसान की जान ले ली. ​

बैडमिंटन खेलते-खेलते गिरे और निकल गई जान, महोबा से सामने आया डराने वाला VIDEO
बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से मौत.
  • महोबा के जिला स्टेडियम में 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई.
  • सुधीर गुप्ता ने खेल के दौरान अचानक असहज महसूस किया और पांच सेकंड के भीतर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े.
  • साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
महोबा:

यूपी के महोबा जिले में बैडमिंटन खेलते समय एक शख्स अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बीच सायलेंट हार्ट अटैक को कारण बताया जा रहा है. दरअसल महोबा जिला स्टेडियम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैडमिंटन खेल रहे 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता की अचानक मौत हो गई. दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे महज 5 सेकंड के भीतर सुधीर मौत की आगोश में समा गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रोज की तरह बैडमिंटन खेल रहे थे सुधीर गुप्ता

​महोबा के जिला स्टेडियम से आई इन तस्वीरों ने सबको सुन्न कर दिया है. शहर के पस्तोर गली के रहने वाले 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता हर रोज की तरह जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे. वीडियो में सुधीर अपने साथियों के साथ पूरी ऊर्जा के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक के बाद एक तीन शॉट खेले, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. ​

खेलते-खेलते कमद लड़खड़ाए, गिरे और फिर खत्म

तीसरे शॉट के ठीक 11 सेकंड बाद सुधीर अचानक असहज महसूस करने लगे. उनके कदम लड़खड़ाए और हाथ सीने की तरफ गया. इससे पहले कि वहां मौजूद साथी खिलाड़ी कुछ समझ पाते या उनकी मदद के लिए दौड़ते, महज 5 सेकंड के भीतर सुधीर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. यह साइलेंट हार्ट अटैक इतना घातक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. ​

हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित

सुधीर को जमीन पर गिरता देख पूरे स्टेडियम में हड़कंप मच गया. साथी खिलाड़ी आनन-फानन में उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का मानना है कि यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का हो सकता है, जिसने पलक झपकते ही एक हंसते-खेलते इंसान की जान ले ली. ​

परिवार में मचा कोहराम, लोगों में चर्चा

इस दुखद खबर के बाद सुधीर गुप्ता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि फिटनेस के प्रति सजग रहने के बावजूद इंसान की जिंदगी कितनी अनिश्चित है. खेल का मैदान, जो सेहत बनाने की जगह है, वहां से उठी इस अर्थी ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें - VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, मैच का चल रहा था लाइव टेलीकास्ट

लेखक के बारे में
img
Irfan Pathan
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heart Attack, Heart Attack Video, Heart Attack Video Viral, Mahoba, Mahoba Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com