विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2019

BJP नेता की गुंडागर्दी: दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को बंदूक की बट से पीटा

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

BJP नेता की गुंडागर्दी: दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को बंदूक की बट से पीटा
डॉक्टर ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में बीजेपी के एक तथाकथित नेता और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने एक डॉक्टर को बंदूक की बट से कथित रूप से बुरी तरह से पीट दिया. इतना ही नहीं नेता ने इस बीच हवा में गोलियां भी चलाईं. डॉक्टर को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है, लेकिन मामला सुर्खियों में तब आया जब शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.  

वायरल वीडियो में बीजेपी का एक तथाकथित नेता अपने साथियों के साथ मिलकर शख्स को बुरी तरह से पीटता दिख रहा है. पुलिस ने पीड़ित डॉ. राहुल सारस्वत की तहरीर पर मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: भाभी का करना चाहता था रेप, नाकाम रहा तो काटा गला, चार साल के भतीजे को भी पंखे से लटकाया

हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि सारस्वत की जानकारी पर सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई. इसके बाद शनिवार को मंडी समिति क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जानकारी दी कि इन लोगों के पास से दो राइफल, एक बंदूक और एक एयरगन बरामद की गई है. तीनों हथियार लाइसेंसी हैं. सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: मुजफ्फरनगर में सरकार की निंदा पर युवक की पिटाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura, Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com