प्रयागराज के लिए पीएम मोदी ने की परियोजनाओं की सौगात
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में अगले महीने जनवरी में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां वह तकरीबन 4048 करोड़ रुपये की 366 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी परियोजनाएं पर काम कुंभ मेला 2019 को ध्यान में रखकर ही हो रहा है. सरकारी विज्ञापनों की मानें तो कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और प्रयागराज के विकास के लिए पीएम मोदी आज 4048 करोड़ रुपये की 366 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान राज्यपाल नाइक और सीएम योगी समेत कई मंत्री उपस्थित होंगे. प्रयागराज में कुंभ मेले का आरंभ 15 जनवरी 2019 से होगा. कुंभ मेला हिंदुओं के लिए काफी अहम माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कुंभ मेलों को लेकर क्या तैयारियां हो रही हैं और किन-किन मदों में इन पैसों का खर्च होना और कुंभ मेले में इस बार क्या खास होगा.
कुंभ मेला 2019 में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 18 करोड़ में बिछा डिजिटल वायरलेस सिस्टम का जाल
कब होता है कुंभ:
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर हर 12 वर्ष के अंतराल में कुंभ मेले का आयोजन होता है. कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है. हर तीन सालों के अंतराल में प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन है. इनमें सबसे वृहद कुंभ का आयोजन प्रयाग में संगम के तट पर होता है.
तैयारियों का जायजा:
अगले महीने आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली स्थित 70 से अधिक मिशनों के प्रमुख ने प्रयागराज का दौरा किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों को देखने के लिए शनिवार सुबह विशेष उड़ान से मिशनों के प्रमुख प्रयागराज के लिए रवाना हुए. इस वक्त प्रयाग कुंभ की तैयारियां तेजी से चल रही है जिसे यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के तौर पर मान्यता दी है.
भाजपा सरकार प्रयाग कुंभ पर खर्च करेगी 4000 करोड़, कुछ ऐसी चल रही हैं तैयारियां
कुंभ मेले के लिए 700 करोड़ रु की रेलवे की 41 योजनाएं
रेलवे ने अगले साल जनवरी में इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए 41 परियोजनाएं शुरू की हैं जिनपर 700 करोड़ रुपये की लागत आएगी. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 41 परियोजनाओं में से 29 पूरी हो चुकी हैं. अन्य अंतिम चरण में हैं तथा जल्द पूरी होने वाली हैं. उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चार बड़े अहातों का निर्माण किया गया है जिनमें 10,000 तीर्थयात्रियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं. इनमें वेडिंग स्टॉल, पानी के बूथ, टिकट काउंटर, एलसीडी टीवी, सीसीटीवी, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग- अलग शौचालय होंगे. इसी तरह से अन्य स्टेशनों पर भी यात्री अहाते बनाए गए हैं. कुंभ मेले के दौरान मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इलाहाबाद जिले के विभिन्न स्टेशनों से करीब 800 विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है.
कुंभ 2019 के लिए कैसे हो रहा है प्रयागराज तैयार:
मुख्य आकर्षण:
VIDEO: 10 बातें : उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ

- अस्पतालों का नवीनीकरण, नए वार्डों का विकास और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था.
- प्रयागराज में सभी पर्यटन स्थलों का सुदृढ़ीकरण
- 10 उपरिगामी सेतुओं (आरओबी) का निर्माण
- 6 अंडरपास का विस्तारीकरण एवं सभी 10 रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण
- बमरौली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण
- 264 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
- 64 यातायात चौराहों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण
- विद्युत संयंत्रों का उच्चीकरण और सशक्तिकरण
- 5 स्थानों पर जेटी का निर्माण
- मेला क्षेत्र में एक लाख बाइस हजार पांच सौ शौचालयों का निर्माण
- चालीस हजार से अधिक एलईडी लाइट की स्थापना
- पुलिस थानों व अवस्थापनाओं का निर्माण व उच्चीकरण
- घाटों पर विकास व रिवर फ्रंट संरक्षण कार्य
- पेंट माय सिटी अभिया के तहत पूरे शहर व मेला क्षेत्र में 15 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में आकर्षक कलाकृतियों को सृजन
- दस हजार व्यक्तियों की क्षमता वाले गंगा पंडाल, प्रवचन पंडाल, सांस्कृतिक पंडाल और बीस हजार लोगों के लिए रैन बसेरों का प्रबंध
- 1300 हेक्टेयर क्षेत्र में 94 पार्किंग स्थलों का विकास, जिसमें 5 लाख वाहनों की पार्किंग सुविधा
- शटल बस व ई-रिक्शा का संचालन
- लेजर शो, लाइटिंग, फूड कोर्ट, टूरिस्ट वॉक आदि की सुविधा
- 500 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
- इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 1000 से अधिक कैमरों, एनेलेटिक्स द्वारा सुरक्षा व्यवस्था
- 1500 प्रीमियम टेंट सहित भव्य टेंट सिटी की स्थापना
मुख्य आकर्षण:
- गंगा आरती
- रामलीला
- पुस्तक प्रदर्शनी
- प्रयागराज हेरिटेड वॉक
- योग कार्यक्रम
- जल मार्ग पर्यटन
- संगम वॉक
- कला शाम
- संस्कृति ग्राम
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- पेंट माय सिटी
- लेजर लाइट शो
- थीमेटिक गेट
- एम्यूजमेंट पार्क
- स्टॉल, वेडिंग जोन, प्रदर्शननियां
- फूड कोर्ट
- वर्चुअल रियलिटी कियोस्क
- सेल्फी प्वाइंट
VIDEO: 10 बातें : उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं