विज्ञापन

थाने में गुहार लगाती रही मां-बेटी, इधर कढ़ाई से पीट-पीट कर सनकी ने बीमार पिता को मार डाला

Kanpur Murder: जब मां-बेटी थाने और अपनी बड़ी बेटी के घर पर थीं, तब आरोपी साहिल मौका पाकर उनके कमरे में घुस गया. घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग बिस्तर पर असहाय पड़े थे. वो पिछले 5 साल से पैरालाइसिस के कारण न तो चल सकते थे और न ही बोल सकते थे. हैवानियत की हदें पार करते हुए साहिल ने रसोई में रखी लोहे की कढ़ाई उठाई और बुजुर्ग के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.

थाने में गुहार लगाती रही मां-बेटी, इधर कढ़ाई से पीट-पीट कर  सनकी ने बीमार पिता को मार डाला

Kanpur News: कानपुर में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. दरअसल, ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने ने खाकी वर्दी पर कई सवाल खड़े कर दिए है. यहां एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ लगातार हो रही छेड़खानी की शिकायत करने जब मां-बेटी थाने पहुंचीं, ठीक उसी वक्त बेखौफ बादमाश ने घर में अकेले मौजूद पैरालाइसिस (लकवा) से ग्रसित बुजुर्ग पिता की लोहे की कढ़ाई से सिर कूचकर हत्या कर दी.

साहिल नाबालिग बेटी को करता था परेशान

पीड़िता की मां ने बताया कि पहली मंजिल पर रहने वाला 28 वर्षीय साहिल पिछले 3 साल से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा है. आरोपी साहिल अक्सर किशोरी के साथ छेड़खानी करता और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था. शनिवार को भी जब महिला काम पर गई थी और बेटी अपनी बड़ी बहन के घर थी, तब साहिल ने घर में घुसकर बीमार बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी.

घर में घुसकर साहिल ने बीमार बुजुर्ग की हत्या की

पीड़िता की मां के अनुसार, शनिवार को वो पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कल आना कहकर उसे वापस भेज दिया. रविवार दोपहर करीब 1 बजे वह फिर से अपनी बेटी के साथ ग्वालटोली थाने न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची, लेकिन वहां भी उसे इंतजार करने को कहा गया. इसी इंतेजार के दौरान, खूनी खेल खेल दिया गया.

जब मां-बेटी थाने और अपनी बड़ी बेटी के घर पर थीं, तब आरोपी साहिल मौका पाकर उनके कमरे में घुस गया. घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग बिस्तर पर असहाय पड़े थे. वह पिछले 5 साल से पैरालाइसिस के कारण न तो चल सकते थे और न ही बोल सकते थे. हैवानियत की हदें पार करते हुए साहिल ने रसोई में रखी लोहे की कढ़ाई उठाई और बुजुर्ग के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. बेबस पिता न विरोध कर सके और न ही मदद के लिए चिल्ला सके. पूरे कमरे में खून की छीटें बिखर गईं और सामान तितर-बितर हो गया.

थाने से घर लौंटी मां-बेटी... दिखा खौफनाक मंजर

दोपहर करीब 3 बजे जब मां-बेटी घर लौटीं, तो कमरे का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई. बिस्तर खून से लथपथ था और बुजुर्ग अचेत पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है.

आरोपी फरार

थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी साहिल, उसकी मां राधा, भाई करन और बहन कोमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी साहिल फिलहाल फरार है. पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं.

घटना चीख-चीख कर कह रही है कि यदि समय रहते ग्वालटोली पुलिस ने शनिवार या रविवार दोपहर को ही कार्रवाई की होती, तो आज एक मासूम के सिर से पिता का साया न उठता. पुलिस की लापरवाही वाली कार्यशैली ने बदमाशों के हौसले बुलंद कर दिए हैं, जिसका खामियाजा एक बेगुनाह को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान बनाम चेन्नई , बरसापारा में किसका होगा राज? जानें पिच रिपोर्ट-प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Uttar Pradesh News, Kanpur Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com